July 5, 2024

BJP की रेखा को 34 वोटों से हराकर, आम आदमी पार्टी की शैली बनी दिल्ली की मेयर

0

बुधवार को दिल्ली में हुए मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अपना जलवा दिखाया। आप की तरफ से मेयर पद की उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरी शैली ओबरॉय ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा की रेखा गुप्ता को 34 वोटों से हराकर मेयर चुनाव को विजेता रही। शैली ओबरॉय को कुल 150 वोट हासिल हुए जबकि रेखा को 116 वोट ही मिले। शैली की जीत के साथ दिल्ली में 10 साल बाद महिला मेयर बनी हैं। इससे पहले 2011 में भाजपा की रजनी अब्बी आखिरी महिला मेयर थी।

बुधवार को 11:30 बजे से शुरू हुए मेयर चुनाव में 241 पार्षद, 10 सांसद, और 14 विधायकों ने वोट डाले जबकि कांग्रेस पार्टी के 9 पार्षदों ने चुनाव में हिस्सा नही लिया। 250 सीट के सदन में मेयर पद के लिए 138 वोट चाहिए थे पर कांग्रेस के पार्षदों के हिस्सा न लेने के कारण बहुमत की संख्या 134 हो गयी थी।

दिल्ली में 4 दिसंबर 2022 को नगर निगम चुनाव हुए थे जिसका रिजल्ट 8 दिसंबर को जारी किया गया था। जिसमें 15 साल से mcd  को संभाल रही भाजपा को इस चुनाव में आम आदमी पार्टी से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके 80 दिन बाद हुए मेयर चुनाव पर भी आप आदमी पार्टी ने अपना हक जमा लिया।

इससे पहले 3 बार मेयर चुनाव कराने की कोशिश की गई, लेकिन भाजपा और आप मेंबर्स के हंगामे के चलते ये नहीं हो सके। मेयर के साथ डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के छह सदस्यों के लिए 6 जनवरी, 24 जनवरी और 6 फरवरी को 3 बार कोशिशें हुईं, लेकिन हर बार भाजपा और AAP के हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित हो गई। जिसके बाद 22 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मेयर चुनाव हुए जिसमें आम आदमी पार्टी की शैली ने जीत हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *