July 8, 2024

अनलॉक होते ही आमजन के चेहरे पर लौटी खुशी, सतर्क दिखाई दी पुलिस

0

नोएडा संवाददाता

उत्तर प्रदेश में महीने भर लॉकडाउन के बाद सोमवार से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस दौरान गौतमबुध नगर जिले में एक बार फिर सड़कों पर लोगों की चहल कदमी देखी गई। वहीं नोएडा की जान कहीं जाने वाली मेट्रो भी पटरियों पर दौड़ती नजर आई। जिसके चलते लोगों में भी काफी खुशी देखी गई। लोगों ने बताया कि एक बार फिर से अनलॉक के बाद ऑफिस जा रहे हैं। इस दौरान कोविड-19  के सभी नियमों का भी पालन कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ गौतमबुध नगर जिले में अनलॉक होने के बाद व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोल ली है। जिसके बाद नोएडा की सड़को पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिली है। इन सबके बीच लोगों की स्वास्थ्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नोएडा पुलिस भी बेहद सतर्क दिखाई पड़ी। इस दौरान नोएडा पुलिस के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने लोगों से कोरोना के नियमों का पालन करने का अनुरोध किया।

इसके साथ ही एडिशनल डीसीपी द्वारा लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने, मास्क लगाने और सैनिटाइजर का उपयोग करने का भी अनुरोध किया गया। जिन लोगों द्वारा कोरोनावायरस की धज्जियां उड़ाई जा रही थी। उन लोगों को चेतावनी देकर आगे के लिए आगाह कर दिया गया। इसके साथ ही जिन लोगों के पास मास्क और सैनिटाइजर नही थे। रणविजय सिंह ने उन लोगों को मास्क और सैनिटाइजर भी मुहैया कराए। बरहाल महीने भर बाद दुकान खुलने के बाद लोगों के चेहरों पर भी काफी खुशी देखने को मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *