निशब्द: स्वर कोकिला लता मंगेशकर नहीं रही, 2 दिन का राष्ट्रीय शोक किया गया घोषित
![](https://i0.wp.com/namansatya.com/wp-content/uploads/2022/02/943904-lata-mangeshkar.jpg?fit=640%2C360&ssl=1)
मुंबई ब्यूरो
भारत को बहुत बड़ा झटका लगा है, क्योंकि भारत ने अपना सबसे अमूल्य रत्न खो दिया। जिसका मिलना अब शायद दोबारा ही कभी हो पाए। दरअसल हम बात कर रहे हैं स्वर कोकिला लता मंगेशकर की, जिनका 92 साल की उम्र में कोरोनावायरस से जूझते हुए मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। लता के निधन के बाद सरकार ने 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इसके साथ ही लता के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए शिवाजी पार्क में रखने का फैसला किया गया है।
गौरतलब है कि पिछले 2 सालों से लता बढ़ती उम्र के कारण अपने घर से बाहर नहीं निकल रही थी। इसी बीच खबर आई कि उनके घर का एक नौकर कोरोनावायरस संक्रमित हो गया। जिसके बाद लता मंगेशकर को भी गले में चुभन और सर्दी जुकाम जैसी शिकायत महसूस होने लगी थी। अपनी बीमारी को देखते हुए 8 जनवरी को लता मंगेशकर ने कोरोनावायरस टेस्ट करवाया। जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद लगातार उनकी तबीयत भी बिगड़ती जा रही थी। उनकी बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उन्हें तत्काल मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका उपचार लगभग 1 महीने से जारी था। हालांकि कोरोना की इस जंग से जूझते हुए लता मंगेशकर ने रविवार सुबह लगभग 8:12 मिनट पर अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। लता के जाने के बाद ना सिर्फ बॉलीवुड गलियारे में शोक की लहर है, बल्कि देशभर के लोगों को उनके निधन से भारी झटका भी लगा है।
1960 से 2000 तक का वो दौर, लता मंगेशकर की बिना आवाज के फिल्म रहती थी अधूरी
लता मंगेशकर, ये वो नाम है जिसने ना सिर्फ भारत की शान बढ़ाई, बल्कि देश विदेशों में भारत का नाम गर्व से ऊंचा भी किया। लता ने 92 साल की उम्र तक लगभग 1000 से ज्यादा फिल्मों में अपने आवाजों की खुशबू बिखेरी। इसके अलावा उन्होंने लगभग 36 से ज्यादा भाषाओं में 50,000 गाने भी गाए। जो किसी भी गायक के लिए आसान नहीं है। इन सब के बीच एक समय ऐसा भी था जब कोई भी फिल्म स्वर कोकिला की बिना आवाज के अधूरी मानी जाती थी। कहा तो यह भी जाता था कि जिस फिल्म में लता अपनी आवाज नहीं देती थी उस फिल्म को दर्शक भी दरकिनार कर देते थे। उन दिनों साल 1960 से लेकर 2000 तक लता ने बॉलीवुड में धमाल मचा दिया था। हरेक डायरेक्टर उनके साथ ही फिल्म बनाना चाहता था और उनकी आवाज को अपनी फिल्म में कैद करना चाहता था। हालांकि साल 2000 के बाद लता ने बॉलीवुड की तरफ रुख करना बेहद कम कर दिया था।
13 साल की उम्र में गायक बन गई थी लता
आपको यह बात जानकर बेहद हैरानी होगी कि लता मंगेशकर ने अपनी 13 साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। हर कोई नन्ही बच्ची को गाता देख बेहद हैरान रह जाता था और उनके सुरों की तारीफ करता नहीं थकता था। लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर साल 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। अपने पांच भाई बहनों में लता मंगेशकर सबसे बड़ी थी।
Pm मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने जताया दुख
![](https://i0.wp.com/namansatya.com/wp-content/uploads/2022/02/pm-modi-tweet.jpg?resize=557%2C244&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/namansatya.com/wp-content/uploads/2022/02/amit-shah-tweet.jpg?resize=577%2C269&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/namansatya.com/wp-content/uploads/2022/02/rahul-gandhi-tweet.jpg?resize=578%2C265&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/namansatya.com/wp-content/uploads/2022/02/nitin-gadkari-tweet.jpg?resize=585%2C184&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/namansatya.com/wp-content/uploads/2022/02/priyanka-tweet.jpg?resize=581%2C260&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/namansatya.com/wp-content/uploads/2022/02/yogi-tweet.jpg?resize=593%2C294&ssl=1)