September 21, 2024

देश के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे एनवी रमन्ना, 24 अप्रैल को लेंगे शपथ

0

देश के अगले मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना होंगे। मौजूदा सीजीआई एसए बोबडे 23 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। राष्ट्रपति ने एनवी रमन्ना के नाम की मंजूरी दे दी हैं। 24 अप्रैल को रमन्ना नए सीजीआई पद की शपथ लेंगे। मौजूदा मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने ही न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना के नाम की सिफारिश अपने उत्तराधिकारी के तौर पर की थी। एनवी रमन्ना को साल 2014 में सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। उनके कार्यकाल में दो साल से भी कम का वक्त बचा है। क्योंकि जस्टिस रमन्ना 26 अगस्त 2022 को रिटायर होने वाले हैं।

न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना की जीवनी

एनवी रमन्ना का जन्म 27 अगस्त 1957 को आंध्र प्रदेश के कृष्ण जिले के पोन्नवरम गांव में हुआ था। इनका परिवार खेती किसानी करता था। एनवी रमन्ना ने विज्ञान और वकालत में स्नातक किया हैं। 10 फरवरी 1983 में इन्होंने वकालत शुरू कर दी थी। है। 27 जून 2000 को जस्टिस रमन्ना आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के स्थायी जज के तौर पर नियुक्त हुए। इसके अलावा रमन्ना सेंट्रल और आंध्र प्रदेश एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट में भी प्रैक्टिस कर चुके हैं। कॉन्स्टिट्यूशनल, क्रिमिनल, सर्विस और इंटर-स्टेट रिवर लॉ में रमन्ना का स्पेशलाइजेशन है। एनवी रमन्ना 2 सितंबर 2013 को दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए। इसके बाद 17 फरवरी 2014 को न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना सुप्रीम कोर्ट के जज बने।

न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना के बड़े फैसले

1. जस्टिस रमन्ना तत्कालीन चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के साथ संवैधानिक पीठ का हिस्सा रहे हैं, इसी पीठ ने अयोध्या मामले की सुनवाई की थी।

2. जम्मू-कश्मीर में 4जी मोबाइल इंटरनेट बहाली का फैसला जस्टिस रमन्ना ने सुनाया।

3. किसी कंपनी पर जुर्माना कंपनी के टर्नओवर के हिसाब से होगा। ये फैसला भी जस्टिस एनवी रमन्ना की बेंच ने दिया।

4. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के ऑफिस को RTI के दायरे में लाने का फैसला पांच जजों की बेंच के साथ जस्टिस एनवी रमन्ना ने दिया।

5. जस्टिस एनवी रमन्ना की बेंच ने अपने एक फैसले में गिफ्ट की गई संपत्ति के बारे मे कहा था कि ‘गिफ्ट की गई संपत्ति को लिखित नें स्वीकार करना अनिवार्य नहीं हैं’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *