Tokyo Paralympic: आर्चरी में हरविंद्र सिंह ने जीता तीसरा मेडल, भारत के खाते में अब तक कुल 13 मेडल

नमन सत्य ब्यूरो
टोक्यो पैरालिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने मानो मेडल की झड़ी सी लगा दी हो, रोजाना एक के बाद एक नए मेडल भारत की झोली में आ रहे है। अब तक भारत ने कुल 2 गोल्ड सहित 13 मेडल हो चुके है। इस बार आर्चरी में भारत के लिए हरविंद्र सिंह ने तीसरा मेडल हासिल किया है। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल मैच के दौरान शुटआउट में कोरिया के तीरंदाज खिलाड़ी को हराया है। आपको बता दे कि शुक्रवार को भारत की शुरूआत शानदार रही, क्योंकि शुक्रवार को ना सिर्फ राजस्थान की अवनि लेखरा ने 50 मीटर एयर राइफल में शुक्रवार को ब्रॉन्ज मेडल जीता। बल्कि अवनि के अलावा प्रवीण कुमार ने भी टी-64 कैटेगिरी की हाईजंप में देश को मेडल दिलाया। हालांकि इन सबके बीच प्राची यादव ने देश को निराश किया, क्योंकि प्राची केनोइंग के फाइनल में आउट हो गई। फिलहाल टोक्यो पैरालिंपिक में भारत के पास अब तक 13 मेडल खाते में आ चुके हैं। हालांकि भारत के पास इतने मेडल लगभग 53 साल बाद आए है। क्योंकि पैरालिंपिक की शुरूआस साल 1960 से की गई। हालांकि भारत ने पैरालिंपिक में साल 1968 में भाग लिया। उसके बाद साल 1976 और 1980 में भारत ने पैरालिंपिक में भाग नहीं लिया था। इन सबके बीच सबसे ज्यादा शानदार खेल अगर किसी खिलाड़ी ने दिखाया है तो वो है राजस्थान की अवनि लेखरा। क्योंकि अवनि ने टोक्यो पैरालिंपिक में देश के लिए पहला गोल्ड हासिल किया औऱ फिर उसके बाद 50 मीटर एयर राइफल में ब्रॉन्ज मेडल भी जीता। इसके साथ ही अवनि अब ओलिंपिक या पैरालिंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन चुकी हैं।