टोक्यों पैरालिंपिक: 24 अगस्त से 5 सितंबर तक होगे खेल, भारत ने भेजे 54 खिलाड़ी

नमन सत्य ब्यूरो
टोक्यो में 24 अगस्त से 5 सितंबर के बीच होनो वाले पैरालिंपिक गेम्स में। भारत की तरफ से 54 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। पैरालिंपिक गेम्स में इस बार भाग लेगने वाला ये ये सबसे बड़ा दल है। हालांकि इससे पहले रियों पैरालिंपिक में भारत की तरफ से केवल 19 खिलाड़ियो को भेजा गया था। आपको बतां दे कि भारत ने पैरांलिंपिक में अब तक केवल 12 मेडल ही हासिल किये है। भारत ने सबसे पहला मेडल साल1972 के पैरालिंपिक गेम्स में स्विमिंग में जीता था। जिसे मुरलीकांत ने जीतकर गोल्ड हासिल किया था। इसके बाद साल 1984 में न्यूयार्क में हुए पैरालिंपिक के दौरान भारत ने 4 मेडल हासिल किये थे। जिसमें भारत को सिर्फ 1 ही गोल्ड हाथ लगा था। इसके बाद साल 2004 में भारत को एथेंस पैरालिंपिक में केवल दो मेडल ही मिल सके थे। साल 2012 लंदन पैरालिंपिक में भारत के हाथ केवल सिल्वर ही लगा था, जिसे गिरिशा नागराज गौड़ा ने जीता था। हालांकि भारत के लिये पैरालिंपिक में अब तक साल 2016 सबसे सफल रहा था क्योंकि इस पैरालिंपिक में भारत ने 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज हासिल किया था। बरहाल इस बार भारत की तरफ से 9 अलग- अलग खेलों के लिये 54 खिलाड़ियों भेजे जा रहे है। इस बार ये भी उम्मीद जताई जा रही है कि टोक्यों पैरालिंपिक में भारत इतिहास रच सकता है। फिलहाल टोक्यों में 24 अगस्त से 5 सितंबर तक खेल खेलें जाएंगे।