टोक्यो ओलंपिक: महिला कुश्ती में भारत के हाथ लगी निराशा, विनेश फोगाट क्वार्टर फाइनल में हारी

नेशनल डेस्क
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला कुश्ती में भारत को दो बड़े झटके लगे। इस दौरान वर्ल्ड नंबर वन 1 रेसलर विनेश फोगाट को 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें बेलारूस की कालाजींसकाया ने 9-3 से हरा दिया है। हालांकि विनेश के पास अभी ब्रॉज मेडल जीतने का एक मौका बाकी है। इसके लिए विनेश को फाइनल राउंड में पहुंचना होगा और उसके बाद रेप चेंज राउंड में जीत हासिल करने के बाद वो ब्रॉज मेडल हासिल कर सकेंगी। वही दूसरा झटका भारतीय कुश्ती में अंशु मलिक की हार से लगा। रेप चेंज राउंड के दौरान अंशु मलिक को रूस की वैलेरिया कोबलोवा ने 5-1 से हरा दिया। ऐसे में भारतीय महिला कुश्ती में भारत को निराशा हाथ लगी है। बहरहाल अब देखना यह होगा कि विनेश फोगाट रेप चेंज राउंड में भारत के लिए ब्रॉज मेडल पक्का कर पाएंगे या नहीं।
पुरुष कुश्ती में रवि दहिया का फाइनल मुकाबला आज
भारतीय महिला कुश्ती में भले ही भारत के हाथ निराशा लगी हो लेकिन भारतीय पुरुष कुश्ती में भारत को अभी भी गोल्ड मेडल की उम्मीद है। गुरुवार को रवी दहिया अपना फाइनल मुकाबला रूस के उगएव जाउर के साथ खेलेंगे। जाम के वर्तमान प्रदर्शन को देखते हुए उनसे गोल्ड मेडल की जीत की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा रेसलर दीपक पुनिया भी ब्रोंज मेडल के लिए मैदान में जोर आजमाइश करेंगे।