July 1, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट विस्तार से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई राज्यों के राज्यपालों को बदल दिया है। जिसमें केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को भी केंद्रीय कैबिनेट से हटाकर कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, हरियाणा, गोवा, मिजोरम और त्रिपुरा में भी नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। गौरतलब है कि मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले राजस्थान से आने वाले दलित नेता और केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत को हटाकर राज्यपाल बना दिया गया है। ऐसे में यह संभावना पहले से ही जताई जा रही थी कि, गहलोत को कैबिनेट से हटाया जा सकता है और किसी ने चेहरे को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। जिस पर अब मुहर लग चुकी है। इसके अलावा राजेंद्रन विश्वनाथ को हिमाचल का राज्यपाल बनाया गया है, तो मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई होंगे। साथ ही सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बना कर भेजा गया है। इसके अलावा बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा, बाबू कंभमपति को मिजोरम और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि, इसके बाद मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें काफी तेज हो चुकी हैं। खबर है कि 7 जुलाई को पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। ऐसे में हर किसी की नजर इस वक्त केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार पर टिकी हुई है। इन्हीं तमाम कयासों के बीच कई नेताओं को पार्टी आलाकमान ने दिल्ली बुलाया है। जिसमें राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल शामिल है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश बिहार के कई बड़े नेताओं को भी दिल्ली बुलाया जा चुका है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि, इन सभी सांसदों को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

वही सबसे ज्यादा नजर ज्योतिरादित्य सिंधिया पर टिकी हुई है और यह कयास लगाए जा रहे हैं की मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले सिंधिया को मोदी मंत्रिमंडल में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। जिसके लिए उन्हें अचानक से मध्य प्रदेश से दिल्ली भी बुला लिया गया है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी अपना हिमाचल का दौरा रद्द कर दिल्ली पहुंच रहे हैं। ऐसे में अटकलें तेज है कि 7 जुलाई को मोदी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। वही माना जा रहा है कि केंद्रीय कैबिनेट में इस बार 20 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, जैसे राज्यों को प्रमुखता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *