Corona से कोहराम : पिछले 24 घंटे में 3876 मरीजों की मौत, 2.67 लाख नए मामले दर्ज

नमन सत्य ब्यूरो
देश में कोरोना का कोहराम लगातार जारी, मौत के आंकड़े थमने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं देश की सभी राज्य की सरकारें लगातार वायरस की रोकथाम के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। वहीं देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस आंकड़ों की बात करें तो इस दौरान 3876 मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि इस बीच राहत की खबर ये भी है की पिछले कुछ दिनों से लोग कोरोनावायरस से भारी संख्या में ठीक भी हो रहे है। पिछले 24 घंटे के दौरान 3 लाख 68 हजार लोग स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट गए। वही इस दौरान 2 लाख 67 हजार नए कोरोना संक्रमित मामले भी सामने आए है। जिसके बाद देश में अब कुल कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 2 करोड़ 57 लाख पहुंच गया है। जबकि 2 लाख 87 हजार लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही कोरोना से अब तक कुल 2 करोड़ 23 लाख लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जिसके बाद देश में अब कुल 31 लाख 25 हजार कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का इलाज जारी है। वहीं अगर अन्य राज्यों की बात की जाए तो वहां भी कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में गिरावट देखी गई है।
महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के आंकड़े
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 34 हजार 31 नये कोरोनावायरस मामले सामने आए। इस दौरान 594 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके साथ अब महाराष्ट्र में कोरोनावायरस संक्रमण के कुल 54 लाख 67 हजार मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जिसमें 84 हजार 371 लोगों ने कोरोनावायरस से जूझते हुए दम तोड़ दिया। वही महाराष्ट्र में अब कुल 4 लाख 1 हजार मरीज का उपचार जारी है।
दिल्ली में कोरोनावायरस के आंकड़े
देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 3846 नए कोरोनावायरस संक्रमित मामले सामने आए। इस दौरान 235 लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि 9427 लोग कोरोनावायरस संक्रमण से जंग जीत कर अपने घर वापस लौट गए। जिसके बाद देश की राजधानी में अब तक कुल कोरोनावायरस संक्रमण के 14 लाख 6 हजार मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जिसके साथ ही दिल्ली में अब तक 22 हजार 346 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। वही 13 लाख 39 हजार लोग कोरोनावायरस से स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट गए। जिसके बाद दिल्ली में अब कुल 45 हजार 47 मरीजों का इलाज चल रहा है।
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के आंकड़े
उत्तर प्रदेश की बात करें तो पिछले 24 घंटे के दौरान यहां 7186 नये कोरोनावायरस संक्रमित मामले सामने आए। इस दौरान 280 लोगों की मौत हो गई। 19669 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। जिसके बाद उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 16 लाख 44 हजार कोरोनावायरस संक्रमित मामले दर्ज किए जा चुके हैं। 18352 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि 15 लाख 2 हजार लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए।