देश में अब तक का सर्वाधिक मौत आंकड़ा, 24 घंटे में 4525 मरीजों की मौत, 2.67 लाख नए मामले दर्ज

नमन सत्य ब्यूरो
देश में कोरोना से हो रही मौतों के हालात अब सरकार के हाथ से निकलते जा रहे है। रोजाना मौत के आंकड़े 4 हजार को पार कर रहे है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान हुई मौतों का आंकड़ा अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। पिछले 24 घंटे के दौरान 4525 मरीजों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। जबकि इस बीच राहत की खबर ये भी है की लोग काफी संख्या में ठीक भी हो रहे है। पिछले 24 घंटे के दौरान 3 लाख 89 हजार 566 लोग स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट गए। वही इस दौरान 2 लाख 67 हजार 44 नए कोरोना संक्रमित भी सामने आए। जिसके बाद देश में अब कुल कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 2 करोड़ 54 लाख पहुंच गया है। जबकि 2 लाख 83 हजार लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही कोरोना से अब तक कुल दो करोड़ 19 लाख लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जिसके बाद देश में अब कुल 32 लाख 21 हजार कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का इलाज जारी है। वहीं अगर अन्य राज्यों की बात की जाए तो वहां भी कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में गिरावट देखी गई है।
महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के आंकड़े
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 28 हजार 438 नये कोरोनावायरस मामले सामने आए। इस दौरान 1291 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि 52898 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। जिसके साथ अब महाराष्ट्र में कोरोनावायरस संक्रमण के कुल 54 लाख 33 हजार मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जिसमें 83 हजार 777 लोगों ने कोरोनावायरस से जूझते हुए दम तोड़ दिया। वही महाराष्ट्र में अब तक कोरोनावायरस से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 49 लाख 27 हजार हो गई है।
दिल्ली में कोरोनावायरस के आंकड़े
देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 4482 नए कोरोनावायरस संक्रमित मामले सामने आए। इस दौरान 265 लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि 9403 लोग कोरोनावायरस संक्रमण से जंग जीत कर अपने घर वापस लौट गए। जिसके बाद देश की राजधानी में अब तक कुल कोरोनावायरस संक्रमण के 14 लाख 2 हजार मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जिसके साथ ही दिल्ली में अब तक 22111 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। वही 13 लाख 29 हजार लोग कोरोनावायरस से स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट गए। जिसके बाद दिल्ली में अब कुल 50863 मरीजों का इलाज चल रहा है।
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के आंकड़े
उत्तर प्रदेश की बात करें तो पिछले 24 घंटे के दौरान यहां 8673 नये कोरोनावायरस संक्रमित मामले सामने आए। इस दौरान 255 लोगों की मौत हो गई। 21108 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। जिसके बाद उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 16 लाख 37 हजार कोरोनावायरस संक्रमित मामले दर्ज किए जा चुके हैं। 18072 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 14 लाख 83 हजार लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। जिसके बाद यूपी में आप 1 लाख 36 हजार कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज जारी है।