October 6, 2024

कोरोना से मौत के आंकड़ों पर बेलगाम हुई सरकार, पिछले 24 घंटे में 4334 मरीजों ने तोड़ा दम, 2.62 लाख नये मामले दर्ज

0

Relatives wearing personal protective equipment (PPE) mourn a man, who died from the coronavirus disease (COVID-19), at a crematorium in New Delhi, India April 21, 2021. REUTERS/Adnan Abidi

नमन सत्य ब्यूरो

देश में भले ही कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा घट रहा हो। रोजाना भारी संख्या में संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में गिरावट देखी जा रही हो लेकिन इस बीच मौत का आंकड़ा भी बेहद परेशान करने वाला है। एक तरफ संक्रमित मरीजों के आंकड़े जितनी तेजी से गिर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मौत के आंकड़े भी उतनी तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार 4 हजार 334 मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 2 लाख 62 हजार 891 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इन 24 घंटों के दौरान 4 लाख 22 हजार 227 लोग कोरोना से जंग जीतकर अपने घर वापस लौट गए। लोगों के इतनी भारी संख्या में स्वस्थ होना, ये भी देश के लिए राहत भरी खबर है। आपको बता दें कि ये अब तक का संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले बीते 8 मई को तीन लाख 86 हजार कोरोना संक्रमित ठीक होकर अपने घर वापस लौटे थे।

इसके साथ ही देश में अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2 करोड़ 52 लाख हो चुका है। वही अब तक कुल 2 करोड़ 15 लाख मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट गए। जबकि 2 लाख 78 हजार लोगों ने कोरोना संक्रमण से जूझते हुए अपने प्राण त्याग दिए। जिसके बाद अब देश में कुल 33 लाख 48 हजार संक्रमित मरीजों का इलाज जारी है।

वहीं अगर देश के राज्यों की बात की जाए तो महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कोरोनावायरस के ग्राफ में गिरावट देखने को मिली है।

महाराष्ट्र में कोरोना के आंकड़े

पिछले 24 घंटे के दौरान 26 हजार 616 सोलह संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि 1000 लोगों ने कोरोनावायरस संक्रमण से जूझते हुए दम तोड़ दिया। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के दौरान 48211 लोग स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट गए। जिसके बाद प्रदेश में अब तक कुल 54 लाख 5 हजार संक्रमित मरीजों का आंकड़ा दर्ज किया जा चुका है। जबकि अब तक कुल 48 लाख 74 हजार लोग स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट गए। जबकि इस दौरान अब तक 82486 लोगों ने कोरोना से लड़ते हुए अपने प्राण त्याग दिए। जिसके बाद अब प्रदेश में कुल 4 लाख 45 हजार कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज जारी है।

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के आंकड़े

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 9345 कोरोनावायरस संक्रमित मामले सामने आए। जबकि इस दौरान 271 मरीजों ने कोरोनावायरस से जूझते हुए दम तोड़ दिया। इसके साथ ही 23045 लोग कोरोनावायरस संक्रमण से जंग जीत कर अपने घर वापस लौट गए। जिसके बाद अब तक कुल प्रदेश में 16 लाख 28 हजार कोरोनावायरस संक्रमित आंकड़े दर्ज किए जा चुके हैं। जबकि अब तक कुल 14 लाख 62 हजार कोरोनावायरस संक्रमण से जीतकर अपने घर वापस लौट गए। इस दौरान 17 हजार 817 लोगों ने कोरोनावायरस संक्रमण से लड़ते हुए दम तोड़ दिया। जिसके बाद प्रदेश में अब 1 लाख 49 हजार कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज जारी है।

दिल्ली में कोरोना का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 4524 नये संक्रमित मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 340 लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि 10 हजार 918 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। जिसके बाद दिल्ली में अब कुल 56 हजार 49 कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *