April 20, 2025

मनीष सिसोदिया का केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप, आपदा के वक्त विदेशों को साढ़े 6 करोड़ वैक्सीन बेची?

0
manish_sisodia_660_140120054812_281120093749

नमन सत्य ब्यूरो

देश में कोरोना का प्रकोप जारी है। ऐसे में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मनीष ने कहा कि जिस समय हमारे देश में बच्चे मर रहे हैं। उस समय आखिरकार किस लालच में केंद्र सरकार ने विदेशों को साढ़े 6 करोड़ वैक्सीन बेच दी। इसके आगे मनीष ने कहा कि विदेशों में वैक्सीन बेचने के लिए केंद्र सरकार के पास साढ़े 6 करोड़ वैक्सीन उपलब्ध है। लेकिन देश में मर रहे बच्चों के लिए केंद्र सरकार के पास वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।

मनीष ने कहा कि आखिरकार क्यों केंद्र सरकार ने बांग्लादेश अफगानिस्तान और अरब देशों को साढ़े 6 करोड़ वैक्सीन बेची। बावजूद इसके केंद्र सरकार जानती है कि हमारे देश की ही हालत सही नहीं है। अगर यही वैक्सीन हमारे देश के बच्चों को लग जाती तो लाखों की संख्या में लोगों की जान बच जाती। लेकिन अफसोस केंद्र सरकार ने विदेशों को साढ़े 6 करोड़ वैक्सीन बेच दी। सिसोदिया ने कहा कि केंद्र के पास राज्य सरकार को देने के लिए सिर्फ साढ़े 3 लाख वैक्सीन उपलब्ध है। जबकि विदेशों में भेजने के लिए साढ़े 6 करोड़ वैक्सीन उनके पास उपलब्ध है। मनीष ने कहा कि देश की जनता की जान के साथ केंद्र सरकार ने खिलवाड़ किया है। अगर यही वैक्सीन भारत में लगती तो लाखों लोगों की जान बच जाती। आपको बता दें यह सभी जानकारी दिल्ली सरकार ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की हैं। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का वीडियो भी जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *