April 20, 2025

तीसरी बार टला कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, कोरोना संकट के बाद हो सकता है फैसला

0
sonia

नमन सत्य ब्यूरो

पिछले कुछ समय से कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं में काफी उत्साहित देखी जा रही थी। सभी नेताओ को लग रहा था की इस बार उन्हें पार्टी का नया उत्तराधिकारी मिलेगा लेकिन इन कयासों के बीच एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को टाल दिया गया है। इस बीच कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के दौरान संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 23 जून को आंतरिक चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा है। हालांकि पार्टी के अन्य सदस्यों ने इस बात का विरोध किया है। बैठक के दौरान सदस्यों ने कहा की देश महामारी के दौर से गुजर रहा है। ऐसे मे ये चुनाव कराना उचित नही है। जिसके बाद सर्वसम्मति से कोरोना काल के बाद चुनाव कराने पर सहमति बनाई गई है।

हालांकि ऐसा पहली बार नही है जब काग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव टाला गया हो। इससे पहले यानि पिछले 1 साल में ये तीसरी बार है जब कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का फैसला टाला जा चुका है। आपको बता दे कि साल 2019 में लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था। इसके बाद उन्हें कई बार मनाने की कोशिश की गई लेकिन राहुल दोबारा पद संभालने को तैयार नहीं हुए। जिसके बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष घोषित किया गया था। वर्तमान स्थिती में कांग्रेस की कमान सोनिया गांधी के हाथ में है। ऐसे में अगर राहुल गांधी अभी भी अध्यक्ष पद को नहीं संभालते तो कांग्रेस को अध्यक्ष पद के लिए किसी नये उत्तराधिकारी की तलाश में जुटना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *