बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी

देश में कई सितारों के लिए 2021 बेहद खराब साबित हुआ। इस दौरान एक के बाद एक कई मशहूर सितारे कोरोना की चपेट में आ गये। जबकि कईयों का कोरोना से निधन हो गया है। इसी कड़ी में कोरोना की चपेट में आने से एक नाम और जुड़ गया है। शनिवार को बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत भी कोरोना संक्रमित हो गई। इस बात की जानकारी खुड कंगना ने अपने इंटाग्राम एकाउंट से साझा की है। इसे पहले कंगना अपनी सभी बात ट्वीटर के एकाउंट से साझा करती थी लेकिन हाल में ट्विटर ने उनके एकाउंट को सस्पेंड कर दिया है। लिहाजा इस बार कंगना ने अपने संक्रमित होने की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है। कंगना ने बताया कि कुछ दिनों से वे थकान महसूस कर रही थी औऱ इसी बीच उन्हें अपने होमटाउन हिमाचल प्रदेश भी जाना था। जिसके चलते कंगना ने अपना कोविड टेस्ट करवाया था। आज कंगना की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद कंगना ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।
कंगना ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ‘मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। मुझे कोई आइडिया नहीं था कि ये वायरस मेरे शरीर में पार्टी कर रहा था। अब मुझे पता चल गया है तो मैं इसे ध्वस्त कर दूंगी। अपने आप पर कोई शक्ति हावी होने ना दें। अगर आप डरेंगे तो ये आपको और डराएगा। आइये इसे खत्म करते हैं। कोविड-19 कुछ नहीं, सिर्फ थोड़े समय का फ्लू है। हर हर महादेव।’