October 6, 2024

कोरोना के तूफान में नहीं टिक रहा देश, रविवार को 3,50,598 मामले आए सामने, 3071 लोगों की हुई मौत

0

कोरोना के तूफान के आगे देश नहीं टिक पा रहा है। रोजाना रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आ रहे है। जिसने देश के लोगों में अब डर पैदा कर दिया है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान रविवार को देश में 3,50,598 नए संक्रमित मामले सामने आए है। जबकि 3071 लोगो की मौत हो गई है। वहीं देश में 24 घंटे के दौरान 2,79,882 ठीक होकर अपने घर लौट चुके है। वहीं दूसरी तरफ देश के कई राज्यों की हालत बहुत ज्यादा खराब है जिसमें महाराष्ट्र अव्वल नंबर पर है।

राज्य में कोरोना के आंकड़े

महाराष्ट्र की बात की जाए तो महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे के दौरान 56650 लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 670 लोगों ने अपनी जान गवां दी हैं। इस दौरान 51350 लोग ठीक होकर अपने घर लौट गए। वहीं अगर पिछले 3 दिन के आंकड़ों की बात करें तो। आंकड़े कुछ इस हिसाब से हैं

महाराष्ट्र के बाद देश में फिलहाल उत्तर प्रदेश में भी कोरोनावायरस महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां पिछले 24 घंटे के दौरान 30857 लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 288 लोगों की कोरोनावायरस महामारी से लड़ते हुए जान चली गई। इस दौरान यहां 36650 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। वहीं अगर पिछले 3 दिन के आंकड़ों की बात करें तो आंकड़े कुछ इस हिसाब से हैं ।

देश की जनता को राजधानी दिल्ली से भी बड़ी उम्मीदें थी यहां कोरोनावायरस महामारी से कुछ तो राहत मिलेगी। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के आंकड़ों की बात करें तो 20394 लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 407 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 24,444 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। पिछले 3 दिन के आंकड़ों की बात करें तो आंकड़े कुछ इस अनुसार हैं।

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान 11285 लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 246 इन लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 16900 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। वहीं अगर पिछले 3 दिन के आंकड़ों की बात करें तो आंकड़े कुछ इस हिसाब से हैं।

गुजरात में भी कोरोना का प्रकोप लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 12978 लोग संक्रमित हुए हैं। 153 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 11146 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। पिछले 3 दिनों के आंकड़े कुछ इस अनुसार हैं।

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 12662 लोग संक्रमित हुए जबकि 94 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 13890 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। पिछले 3 दिन के आंकड़े कुछ इस अनुसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *