October 1, 2024

बेटी राहा कपूर को वॉक पर लेकर निकले रणबीर-आलिया, Alia ने शेयर किया क्यूट सा वीडियो

0

एंटरटेनमेंट डेस्क

अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को हाल ही में अपनी बेटी को वॉक पर ले जाते देखा गया। हालाँकि इस दौरान भी दोनों ने बेटी राहा कपूर का चेहरा कैमरे के सामने नहीं आने दिया।

दो महीने पहले आलिया ने दिया था बेटी को जन्म

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने पिछले साल 6 नवंबर, 2022 को अपनी बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) का इस दुनिया में वेलकम किया था। बेटी के जन्म को शुक्रवार (6 जनवरी, 2023) को दो महीने होने वाले हैं। लेकिन, अब तक आलिया और रणबीर के फैंस को राहा कपूर की एक भी झलक देखने को नहीं मिली है। वहीं अब एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें राहा कपूर को उसके मम्मी-पापा वॉक पर ले जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई राहा कपूर की फोटो

सोशल मीडिया पर अब ये तस्वीर भी वायरल होने लगी है। मीडिया रिपोर्ट के एक आर्टिकल के अनुसार यह तस्वीर गुरुवार (5 जनवरी 2023) की बताई जा रही है। वायरल हो रही इस फोटो में रणबीर और आलिया वॉक पर जाते दिखाई दे रहे हैं और उनके साथ ही उनकी नन्ही परी भी दिखाई दे रही है। लेकिन, इस फोटो में आलिया-रणबीर की बेटी की झलक नहीं दिखाई दे रही। इस फोटो में रणबीर कपूर ही बेटी राहा कपूर के प्रैम को पुश करते दिखाई दे रहे हैं।

इसके साथ-साथ आपको यह भी बताते चलें कि हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने एक वीडियो खुद के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। जिसमें उन्होंने अपनी कुछ क्यूट सी तस्वीरें भी शेयर की थी। हालाँकि उसमें भी उन्होंने अपनी बेटी का एक भी फोटो शेयर किया। आलिया द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने फेमस love nwantiti वाला बेकग्राउंड म्यूजिक भी सेट किया और वे काफी इन्जॉय भी करती दिखाई दे रही है।

गौरतलब है कि इस स्टार कपल की आखिरी फिल्म ब्रह्मास्त्र थी। दोनों उसमें लीड कर रहे थे और इस फिल्म को, निर्देशक आयन मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था। वहीं आने वाली फिल्मों की बात करें आलिया भट्ट रणवीर सिंह के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम’ कहानी में नजर आने वाली है। रणबीर कपूर की भी आने वाले सालों में कई फिल्में आने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *