September 30, 2024

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री पर जानलेवा हमला, हमलावर ने दागी दो गोली, हालत गंभीर

0

देश/ दुनिया डेस्क

दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाने वाले जापान से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमला किया गया है। ये हमला उस वक्त हुआ जब आबे नारा शहर में जनता के बीच अपना संबोधन कर रहे थे। उसी दरमियान पिछे से आए हमलावर ने उन पर एक के बाद एक दो गोलियां दाग दी, जिसके बाद शिंजो आबे जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े। वही घटना स्थल पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ा था। फिलहाल शिंजो आबे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालात बेहद नाजुक बनी हुई है। वही दूसरी तरफ शिंजो आबे पर हमला करने वाले ने गोली दागने के बाद मौके से भागने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

एनएचके द्वारा प्रसारित की गई इन तस्वीरों में दिख रहा है कि गोली लगने के बाद शिंजो आबे सड़क पर गिरे गए। जिसके बाद मौके बाद पर मौजूद कई सुरक्षाकर्मी उनकी ओर भागकर उन्हें उठाने की कोशिश कर रहे है। फिलहाल पुलिस ने हमलावर यामागामी तेतसुया नामक युवक को गिरफ्तार किया है और घटना स्थल से एक बंदूक भी बरामद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *