September 29, 2024

रिजिजू से छिना कानून मंत्रालय, अर्जुन राम मेघवाल को सौंपी गई जिम्मेदारी

0

गुरुवार को मोदी सरकार की कैबिनेट में एक बड़ा बदलाव किया गया। किरेन रिजिजू जो अबतक कानून मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उनका मंत्रालय बदल दिया गया है। रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। किरेन रिजिजू की जगह पर अर्जुन राम मेघवाल को कानून और न्याय मंत्रालय का राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर मेघवाल को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। रिजिजू को 2021 में कानून मंत्री बनाया गया था।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कानून मंत्रालय छीनने का कारण उनके और न्यायपालिका में अक्सर होने वाला टकराव हो सकता है। कानून मंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल में कई बार जजों की नियुक्ति के मामले में रिजिजू और न्यायपालिका के बीज टकराव की खबरें आती रहती थी। रिजिजू शीर्ष न्यायपालिका में जजों की नियुक्ति वाले कलीजियम सिस्टम पर भी सार्वजनिक तौर पर तीखे हमले करते रहे हैं। वह इसे ‘अपारदर्शी’ सिस्टम बताते हुए आलोचना करते रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर इसे राजनीतिक दांव पेंच भी माना जा रहा है। क्योकि इसी साल के आखिर में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं और अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान से ही आते हैं, साथ ही वह भाजपा के दलित नेताओं में बड़े चेहरों में गिने जाते है। ऐसे में पार्टी उन्हे आगे कर विधानसभा चुनाव में राजस्थान के दलितों के वोट अपने पक्ष में करने के रूप में देख सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *