July 1, 2024

1999 चंडीगढं बम ब्लास्ट करवाने वाले आतंकी संगठन के चीफ की लाहौर में हत्या

0

जहां कुछ दिन पहले भारत में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। वहीं शनिवार को आतंकी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स (KCF) के चीफ परमजीत सिंह पंजवड़ की लाहौर में हत्या कर दी गई। उसे जौहर कस्बे की सनफ्लावर सोसाइटी में घुसकर गोलियां मारी गईं। परमजीत सिंह 1990 से ही पाकिस्तान में शरण लेकर बैठा था। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान में मलिक सरदार सिंह के नाम से रह रहे परमजीत सिंह पर शनिवार सुबह 6 बजे बाइक पर आए दाे लोगों ने यह हमला किया और फरार हो गए।

शौर्यचक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू की करवाई थी हत्या
खालिस्तान कमांडो फोर्स के चीफ परमजीत ने अक्टूबर 2020 में पंजाब के तरनतारन में शौर्यचक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू की हत्या करवाई थी। बलविंदर सिंह संधू ने पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी जिसके लिए उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।

चंडीगढ़ बम ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था परमजीत

परमजीत सिंह पंजवड़ ने 30 जून 1999 में चंडीगढ़ में पासपोर्ट कार्यालय के पास बम ब्लास्ट कराया था। इस धमाके में 4 लोग जख्मी हो गए थे, जबकि कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा था। धमाके के लिए स्कूटर की डिग्गी में बम रखा गया था। स्कूटर पर पानीपत (हरियाणा) का नंबर लगा हुआ था। पुलिस ने तब स्कूटर मालिक शेर सिंह को पानीपत से गिरफ्तार कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *