July 1, 2024

कर्नाटक इलेक्शन की तैयारी में जुटी भाजपा, PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को किया वर्चुअली संबोधित

0

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से लगी हुई है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी भी कर्नाटक की जनता के वोट पाने के लिए जोरदार अभियान चला रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी गुरुवार को कर्नाटक के कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करते हुए उन्हें जीत के मंत्र बताएं।

बूथ जीतना पहला लक्ष्य

प्रधानमंत्री मोदी ने नमो ऐप के जरिए कर्नाटक के 50 लाख कार्यकर्ताओं के साथ डिजिटल बैठक की। उस दौरान मोदी ने कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का लक्ष्य देते हुए कहा कि जब बूथ विजय होता है तो चुनाव में जीत निश्चित होती है। और बूथ जीतने की शुरुआत तब होती है जब कार्यकर्ता बूथ से जुड़े परिवारों को जीत लेता है। बूथ स्तर पर जीत दर्ज करने के आपके प्रयास वास्तव में पार्टी को जीत दिलाएंगे।

जनता को बताएं भाजपा सरकार के फायदे

मोदी ने अपनी सरकार के फायदे गिनाते हुए कहा कि जब भाजपा को सेवा का मौका मिलता है तो विकास की स्पीड और स्केल दोनों बढ़ जाती हैं। 2014 से पहले की योजनाओं में एक घर बनाने में 300 दिन लगते थे, लेकिन हमारी सरकार में योजनाओं के तहत सिर्फ 100 दिन में ही घर बन जाते हैं। पहले घरों का आकार 20 वर्ग मीटर होता था, लेकिन अब घर का आकार 25 वर्ग मीटर होता है। वही पहले की योजना में एक घर को 70 से ₹75 हजार की मदद दी जाती थी, लेकिन आज यह मदद ₹130000 कर दी गई है। जिसके बाद पीएम मोदी ने अपने कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र देते हुए कहा कि प्रचार के दौरान कर्नाटक की जनता को सरकार द्वारा गरीब, महिला, दलित, नौजवान व हर किसी वर्ग के लिए किए गए अच्छे कार्यों को गिनाए और जनता को डबल इंजन की सरकार के फायदे बताए।

रेवड़ी कल्चर चुनाव जीतने का एक बहाना

इस मीटिंग के दौरान पीएम मोदी ने रेवड़ी कल्चर का मुद्दा उठाते हुए कॉंग्रेस पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने मुफ्त की रेवड़िया बांटने का वादा किया है, यह सिर्फ सरकार में आने के तरीके हैं। मुफ्त की रेवड़िया की राजनीति के कारण कई दल राज्य को कर्ज में डाल रहे हैं। रेवड़िया बांटने से देश में इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप करने में कठिनाई आती हैं जिससे विकास में बाधा उत्पन्न होती है।

आपको बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा के इलेक्शन होने हैं जिसका नतीजा 13 मई को घोषित कर दिया जाएगा। इसकी तैयारियों में जुटी भाजपा पार्टी की तरफ से गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के 50 लाख कार्यकर्ताओं के साथ डिजिटल मीटिंग की। वही पीएम मोदी 29 अप्रैल से कर्नाटक में चुनाव प्रचार करेंगे जहां कई जनसभाओं व रोड शो हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *