दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव को मिलेगा पद्म विभूषण,राष्ट्रपति भवन में होगा कार्यक्रम

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को आज मरणोपरांत उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। अवॉर्ड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिया जाएगा जिसे उनके पुत्र और सपा प्रमुख अखिलेश यादव लेने दिल्ली पहुचेंगे।
पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम बुधवार को शाम 5 बजे से राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद रहेंगी। पुरस्कारों की घोषणा इस साल गणतंत्र दिवस के पर्व पर की गई थी, जिसमे देश के दूसरे सबसे बड़े सम्मान पद्म विभूषण देने का ऐलान किया गया था। सम्मान पाने वालों की लिस्ट में दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा, मणिपुर में भाजपा अध्यक्ष थौनाओजम चौबा सिंह और त्रिपुरा के दिवंगत नेता नरेंद्र चंद्र देबवर्मा शामिल थे।
मैनपुरी लोकसभा सीट से थे सांसद
पद्म पुरस्कार यानी पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है। 1954 से हर साल इनकी घोषणा गणतंत्र दिवस के पहले की जाती है। इस बार इससे मुलायम सिंह यादव को भी सम्मानित किया जाएगा। नेता जी का निधन बीते साल 10 अक्टूबर को हुआ था, ये मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद थे। इनके नहीं रहने पर यहां पर सीट पर बहू डिंपल यादव ने उपचुनाव जीता था।