ये अडानी का नही मोदी सरकार का भ्रष्टाचार है: संजय सिंह

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से ही अडानी ग्रुप के शेयर का मूल्य लगातार गिरता जा रहा है। विपक्ष जोर शोर से इस मुद्दे पर सरकार को घेरने में लगा है। विपक्ष का कहना है कि अडानी ग्रुप के साथ इस भ्रष्टाचार में मोदी सरकार भी शामिल है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मीडिया से बात करने के दौरान मोदी पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में इसकी जाँच की जाए।
संजय सिंह ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह सिर्फ अडानी ग्रुप का भ्रष्टाचार नही बल्कि मोदी सरकार का भ्रष्टाचार है। अडानी को मोदी सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। उन्होने कहा कि यह निर्णय मोदी ही करते हैं कि किसको कर्ज़ा मिलना चाहिए और किसको नहीं। आगे संजय सिंह ने कहा कि रेल, कोयला, पोर्ट, एयरपोर्ट, सीमेंट आदि सेक्टर किसको मिलनी चाहिए यह फैसला मोदीजी ही करते हैं।
मोदी ने लगाया अडानी के व्यापार में काला धन
संजय सिंह ने आगे मीडिया से बात करते हुए कहा कि मोदी अभी इस मामले पर बिल्कुल चुप हैं क्योकि विदेशों में मोदी ने अडानी के व्यापार में अपना काला धन इनवेस्ट किया है जिसका हिस्सा मोदीजी के पास आ रहा है, इसीलिए मोदीजी चुप हैं। भारत के प्रधानमंत्री सवालों के घेरे में हैं और सवाल से बच नही सकते।
आगे संजय सिंह बोले कि देश के लगभग 80 करोड़ लोग चिन्तित हैं जिनका पैसा देश की सबसे बड़ी संस्थाओं SBI और LIC में लगा है। अगर ये संस्थाएँ डूब गईं तो देश की जनता डूब जाएगी। इसलिए मैं कहता हूँ कि बिना विलम्भ किए इसपर पार्लियामेंट में चर्चा कराई जाए और जेपीसी या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में समय सीमा के अन्तर्गत इसपर जाँच की जाए।