October 6, 2024

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 75वीं पुण्यतिथि, पीएम मोदी सहित देशवासियों ने दी श्रध्दांजलि

0

आज पूरा भारत महात्मा गांधी जी को उनकी 75वीं पुण्यतिथि पर उन्हे याद करके श्रध्दांजलि अर्पित कर रहा है। 30 जनवरी के दिन ही 1948 में गोडसे द्वारा गोली मार कर गांधी जी की हत्या कर दी गई थी,  तबसे भारत में इस दिन को हर साल शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। केंद्र सरकार ने इस दिन राज्यो और केंद्र शासित प्रदेशो को स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जान गवांने नेताओं और सेनांनियों को श्रध्दांजलि देने के लिए सुबह 11 बजे 2 मिनट का मौन रखने का निर्देश दिया था। साथ ही पीएम मोदी और कई बड़े नेताओं ने ट्वीट करके बापू को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया।

गांधी जी ने देश की आजादी में अहम योगदान दिया था। उन्होने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर हजारों लोगो को साथ जोड़ा और आजादी के लिए अंग्रेजो के खिलाफ संघर्ष किया। गांधीजी ने लोगो के साथ मिलकर असहयोग आंदोलन, दलित आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन और नमक सत्याग्रह जैसे कई आंदोलन किए, जिसके लिए उन्हे 13 बार गिरफ्तार किया गया। गांधीजी ने अपने जीवन काल के 6 साल और 5 महीने जेल में बिताए। गांधीजी ने कभी भी हिंसा का रास्ता नहीं अपनाया। देश के शांतिप्रिय लोग हमेंशा गांधीजी के कथनो और विचारो को इस दिन याद करके उनको नमन करते हैं।

गांधीजी के प्रसिद्ध कथन

अगर हम इस दुनिया में वास्तविक शांति सिखाना चाहते हैं, और अगर हमें युध्द के खिलाफ युध्द करना है तो हमें बच्चों से शुरुआत करनी होगी।

एक आदमी केवल अपने विचारो का उत्पाद है। वह जो सोचता है, वह बन जाता है।

आपको मानवता में विश्वास नही खोना चाहिए। मानवता एक महासागर की तरह है, यदि समुद्र की कुछ बूंदे गंदी हैं, तो समुद्र गंदा नही होता।

मनुष्य को अपने भाग्य का निर्माता माना जाता है। यह केवल आंशिक रूप से सत्य है। वह अपना भाग्य तभी तक बना सकता है, जबतक कि उसे महान शक्ति द्वारा अनुमति दी जाती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *