July 1, 2024

दिल्ली: पुलिस की जमकर हुई धुनाई, मौका देख जान बचाकर भागने लगे पुलिसकर्मी

0

दिल्ली ब्यूरो
दिल्ली पुलिस के साथ अक्सर कई बार ऐसी घटना घट जाती है। जिसके चलते उन्हें लोगों के मुंह की खानी पड़ती है। दरअसल ताजा मामला दिल्ली के देवली मोड़ से सामने आया है। जहां बुधवार सुबह कुछ पुलिसकर्मियों पर 1 लड़का औऱ 2 लड़किया भारी पड़ती नजर आई। जानकारी के अनुसार देवली मोड़ की तरफ से गलत दिशा में स्कूटी पर सवार 1 लड़के और 2 लड़कियों को ट्रेफिक पुलिस ने रोका, और स्कूटी साइड लगाने को कहा। बस इतनी सी बात पर लड़का पुलिसकर्मियों से किसी बात को लेकर गुस्साने लगा। तभी बीच बचाव में एक लड़की को जोरदार धक्का लगा औऱ वो जमीन पर जा गिरी। जिसके बाद गुस्साई दोनो लड़कियों और लड़के ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। वही वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग पुलिसवालों को ही डांटते हुए नजर आ रहे है और पुलिसकर्मी अपना बचाव करते हुए मौके से भागते हुई नजर आ रहे है।

बरहाल असल मामला क्या है ये तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा। क्योंकि एक तरफ लड़का पुलिसकर्मी को पीट रहा है तो दूसरी तरफ पुलिसकर्मी भागने की कोशिश कर रहा है। आखिर पुलिसकर्मी मौके से क्यों भाग रहा था। उसने त्तकाल इस बात की जानकारी अपने अधिकारियों को क्यों नही दी। इस बात पर भी कई सवाल खड़े हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *