September 21, 2024

पंडित जवाहरलाल नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि पर सोनिया, राहुल और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

0

नमन सत्य न्यूज ब्यूरो


भारत के सर्वप्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज 58वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर उन्हें पूरा देश याद कर रहा है। तो वही दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनकी समाधि स्थल ‘शांति वन’ पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर ‘पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनको कोटि-कोटि नमन किया। वही काग्रेंस सांसद राहुल गांधी ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर ट्वीट कर लिखा, कि ‘उनके निधन के 58 साल बाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचार, राजनीति और हमारे राष्ट्र के लिए दृष्टिकोण उतने ही प्रासंगिक हैं जितने पहले थे। भारत के इस अमर सपूत के मूल्य हमेशा हमारे कार्यों और विवेक का मार्गदर्शन करें।’

जानकारी के लिये देखे पूरी वीडियो :-

भारत रत्न से सम्मानित किए जा चुके है पंडित जवाहरलाल नेहरू

आपको बता दें कि साल 1955 में पंडित जवाहरलाल नेहरू को भारत के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान यानि की भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। नेहरू सदैव ही लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद में विश्वास रखते थे। उन्होनें देश की कमान उन हालातों में संभाली थी जब देश भुखमरी, गरीबी और अशिक्षा जैसी महामारी से गुजर रहा था। बावजूद इसके उन्होनें इन हालातों में भी देश की कमान संभाले रखी थी। इसके अलावा पंडित जवाहरलाल नेहरू एक महान राजनीतिज्ञ विशेषज्ञ और प्रभावशाली वक्ता होने के साथ-साथ महान लेखक भी थे। उन्होनें अपने जीवन में कई ऐसी किताबें लिखी जिसे लोग आज भी बहुत पसंद करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *