आज लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों वालों को सावधान रहने की जरूरत

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण शनिवार यानि आज लग रहा है. इस ग्रहण का प्रभाव रात 12 बजकर 15 मिनट से शुरु होकर सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण का असर प्रशांत महासागर, अटलांटिका, दक्षिण और पश्चिम अमेरिका और अंटार्कटिका के कई क्षेत्रों में दिखाई देगा.
भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण होने के चलते भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। जिसके चलते ग्रहण के दौरान इसका कोई भी प्रभाव देखने को नही मिलेगा।
सूर्य ग्रहण के समय से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है. उस दौरान कोई भी शुभ कार्य नही किये जाते है। कहां जाता है कि ग्रहण के दौरन सूर्य को काफी कष्ट झेलना पड़ता है। जिससे वो काफी नाराज हो जाते है औऱ उनकी नाराजगी का असर कई राशियों को झेलना पड़ता है। तो वही मेष, कर्क, वृश्क्षिक और धनु राशियों वालों को ग्रहण के दौरान सर्तक रहने की जरूरत है।