हिजाब vs भगवा: यूपी कांग्रेस महासचिव बोली लड़कियां बिकनी पहने या हिजाब यह हक उन्हें भारतीय संविधान देता है

नमन सत्य न्यूज ब्यूरो
हिजाब बनाम भगवा मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। कर्नाटक से शुरू हुए इस मुद्दे ने अब यूपी में भी एंट्री ले ली है। दरअसल यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के मतदान से 1 दिन पहले यूपी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने स्लोगन “लड़की हूं लड़ सकती हूं” के तहत ट्वीट करते हुए लिखा कि महिलाओं को क्या पहनना है? क्या नहीं, इसका अधिकार उन्हें भारतीय संविधान में मिला है। महिला अपनी इच्छा अनुसार बिकिनी या घुंघट और हिजाब या जींस पहन सकती है। महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करें।

गौरतलब है कि बीते दिनों कर्नाटक के कुंडापुरा कॉलेज में लगभग 28 मुस्लिम छात्राएं हिजाब पहनकर पहुंची थी। उस दरमियान उन छात्राओं को कई लोगों का विरोध झेलना पड़ा था। विरोध करने वालों का कहना था कि यह हिंदुस्तान है इसे पाकिस्तान अफ़गानिस्तान या मुस्लिम अन्य देशों में तब्दील करने की कोशिश की जा रही है, जिसे हरगिज नहीं करने दिया जाएगा। जिसके बाद छात्राओं ने कॉलेज के गेट के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इसके साथ ही छात्राओं ने इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका भी लगाई हुई है, जोकि न्यायालय में विचाराधीन है।