July 8, 2024

वसीम रिजवी ने बदला धर्म, इस्लाम छोड़ सनातन धर्म को अपनाया

0
वसीम रिजवी ने बदला धर्म, इस्लाम छोड़ सनातन धर्म को अपनाया

वसीम रिजवी ने बदला धर्म, इस्लाम छोड़ सनातन धर्म को अपनाया

गाजियाबाद,

उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने इस्लाम धर्म को त्याग कर अब सनातन धर्म अपना लिया है। धर्म बदलने के बाद वसीम ने अपना नाम भी बदलकर अब जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी रख लिया है। गौरतलब है कि हाल ही में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर नरसिंहानंद गिरि ने उन्हें सनातन धर्म ग्रहण कराया और उसके बाद रिजवी का नया नामकरण किया गया है। महामंडलेश्वर नरसिंहानंद गिरि की माने तो 5 नवंबर को वसीम रिजवी उनके पास आए थे। तब वसीम ने मृत्यु के बाद अपना अंतिम संस्कार हिन्दू रीति-रिवाज से कराने की इच्छा जाहिर की थी। इसके साथ ही वसीम ने मंदिर में पूजा अर्चना भी की थी। वहीं इन सबके बीच वसीम ने अपना एक बयान भी साझा किया है, रिजवी ने कहा कि जब मुझे इस्लाम से निकाल ही दिया गया है, तो इसलिए वो अपनी मर्जी है किसी अन्य धर्म को स्वीकार कर रहे है।

वसीम रिजवी के सनातन धर्म ग्रहण करने के बाद उनका शुद्धिकरण किया गया। हवन-यज्ञ भी किया गया। सारे अनुष्ठान महामंडलेश्वर नरसिंहानंद गिरि की देखरेख में किए गए। आपको बता दे कि वसीम रिजवी मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले हैं। साल-2000 में वह लखनऊ के मोहल्ला कश्मीरी वार्ड से सपा के नगरसेवक चुने गए। 2008 में शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य और फिर उसके बाद चेयरमैन बने। हाल ही में वसीम ने कुरान से 26 आयतों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इन सबके बीच वसीम ने पिछले दिनों मोहम्मद नाम की एक पुस्तक भी लिखी थी। जिसको लेकर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने रिजवी के खिलाफ फतवा जारी कर उन्हें अपनी कौम से निकालने की बात कही थी। बरहाल अब रिजवी ने खुद ही स्नातन धर्म को अपनाकर अपना नाम भी बदल लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *