April 12, 2025

यमुना नदी से निकलते सफेद झाग पर दिल्ली की राजनीति शुरू, जहरीले पानी में डुबकी लगाने को मजबूर छठ श्रद्धालु

0
delhi chath in yamuna nadi

दिल्ली ब्यूरो

देश भर में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारी जोर-शोर पर है। चारों तरफ घाटों की साफ सफाई की जा रही है ताकि लोग बीमारी से मुक्त रहें सके, लेकिन इन सबके बीच देश की राजधानी दिल्ली की यमुना नदी ने लोगों को टेंशन में डाल दिया है, क्योंकि छठ पूजा के दौरान लोग इस जहरीले पानी में पूजा करने के लिए मजबूर है। वहीं दूसरी तरफ यमुना नदी से निकलते सफेद झाग ने दिल्ली की राजनीति भी गर्मा दी है। एक तरफ आम आदमी पार्टी लगातार अपना बचाव करती नजर आ रही है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी सांसद मनोज तिवारी यमुना नदी को लेकर दिल्ली सरकार लगातार हमलावर है। इस दौरान मनोज तिवारी ने ट्वीट करते हुए केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा। तो वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली के 800 घाटों पर श्रद्धालुओं को सुविधा मुहैया कराने का दावा कर रहे हैं।

बरहाल यमुना नदी के हालात बेहद खराब है क्योंकि फैक्ट्रियों से निकलने वाली गंदगी ने यमुना का अमोनिया स्तर बढ़ा दिया है। जिसके चलते यमुना नदी से सफेद झाग निकलते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें लोग आस्था की डुबकी लगाने के लिए मजबूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *