100 करोड़ वैक्सीनेशन पर पीएम ने जताई खुशी, भारत वासियों को दी बधाई
दिल्ली ब्यूरो
दुनियाभर में 100 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने वाले भारत ने सभी देशों को पीछे छोड़ते हुए दूसरे पायदान पर अपना स्थान हासिल कर लिया है। दुनिया भर में चीन एक ऐसा अकेला देश है जिसने अब तक 223 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई है। हालांकि कुछ देश ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपनी 50 फ़ीसदी से ज्यादा आबादी को पूरी तरह से वैक्सीनेट कर लिया है। जिसमें कुछ देश मास्क फ्री भी हो चुके हैं। हालांकि इन सबके बीच हैरानी की बात यह है कि सरकार का वैक्सीनेशन प्रोसेस बहुत धीमी गति से चल रहा है, क्योंकि सरकार ने ही देश में दिसंबर माह तक 216 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने की बात कही थी। जो अब तक महज सौ करोड़ वैक्सीन डोज ही लगा पाए हैं। हालांकि वैक्सीन के ये आंकड़े पहली और दूसरी डोज को मिलाकर सामने आए हैं। वहीं अगर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड की बात करें तो इन तीनों राज्यों में केवल 12% आबादी पूरी तरह से वैक्सीनेट हो पाई है। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश में एक ऐसा राज्य है, जो सभी राज्यों के मुकाबले सबसे पिछड़ा हुआ है। तो वही लक्ष्यदीप और दादर नगर हवेली दो ऐसे केंद्र शासित प्रदेश हैं, जहां लगभग सभी लोगों को वैक्सीनेट कर लिया गया है। बरहाल 100 करोड़ वैक्सीनेशन होने पर पीएम मोदी ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल का दौरा किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “हम देश के 130 करोड़ भारतीयों की भावनाओं की जीत होते हुए देख रहे हैं। इसके साथ ही पीएम ने लिखा कि 100 करोड़ टीकाकरण पार करने पर भारत को ढेर सारी बधाई और हमारे डॉक्टर नर्सों द्वारा यह उपलब्धि हासिल करवाने के लिए ढेर सारा आभार भी व्यक्त किया।