April 12, 2025

UP चुनाव: कांग्रेस ने खेला चुनावी दांव, महिलाओं को टिकट में 40% आरक्षण देने का किया ऐलान

0
priyanka gandhi press confrence on up election

लखनऊ ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को देखते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ताल ठोक दी है। प्रियंका गांधी ने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को 40% टिकट में आरक्षण देने का ऐलान किया है। प्रियंका का कहना है कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं का वर्चस्व बेहद कमजोर है, लिहाजा महिलाओं को मजबूती और सुरक्षा मुहैया कराना हर नागरिक की जिम्मेदारी है, इसलिए कांग्रेस भी महिलाओं के साथ खड़ी है। हालांकि प्रियंका गांधी ने टिकट आरक्षण में परिवाद का समर्थन किया। प्रियंका से जब पत्रकारों द्वारा पूछा गया कि इसमें भी लोग अपने ही घर से ज्यादातर महिलाओं को टिकट देंगे तो प्रियंका ने कहा कि इस बात में कोई बुराई भी नहीं है। बरहाल प्रियंका ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिलाओं के प्रति एक स्लोगन भी रिलीज किया। जिसमें लिखा है “लड़की हूं लड़ सकती हूं”। प्रियंका ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दरमियान कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं की हालत बद से बदतर है। हमारे इस फैसले से पीड़ित महिलाओं को ना सिर्फ न्याय मिलेगा बल्कि महिलाएं भी पुरुषों के मुकाबले कंधे से कंधा लगाकर खड़ी हो सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *