May 29, 2025

बारिश ने मचाई भयंकर तबाही, बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आने से मौत केरल में 30, उत्तराखंड में 5 लोगों की मौत

0
heavy rainfall in keral and uttrakhan

नमन सत्य न्यूज़ ब्यूरो

देशभर में बिगड़ते मौसम ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। एक तरफ बारिश का कहर केरल में देखने को मिल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड में भी अब लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ और भूस्खलन जैसी समस्याओं से लोग बेहद परेशानी में है। केरल में भारी बारिश के चलते एक मकान ढहने का वीडियो सामने आया, तो वहीं उत्तराखंड में भूस्खलन के चलते एक कार फंस गई। जिसके बाद कार को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। इतना ही नहीं बाढ़ के कहर के चलते उत्तराखंड के चंपावत स्थित चल्थी नदी पर हो रहा नवनिर्मित पुल भी पानी में बह गया।

बारिश से लोगों का हाल बेहाल

केरल में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की जिंदगी में उथल-पुथल कर दी है। जिसके चलते अब तक बाढ़ और भूस्खलन से 30 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग बेघर हो चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार लोगों को मदद पहुंचाने के लिए लगातार हर संभव प्रयास कर रही हैं। इसके साथ ही मंगलवार को केरल के 2 बांधों के गेट भी खोल दिए गए हैं ताकि बाढ़ की समस्या से लोगों को निजात मिल सकें। इसके अलावा उत्तराखंड में भी बारिश ने भयंकर तबाही मचा रखी है। जिसमें अब तक लगभग 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बढ़ती बारिश के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने चार धाम यात्रा पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इसके साथ ही पूरे उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों को सचेत और सतर्क रहने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *