July 8, 2024

रामायण के रावण का हार्ट अटैक से निधन

0

मुंबई ब्यूरो

हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय शो रामायण के लंकापति रावण अब हमारे बीच नही रहें। दरअसल अरविंद त्रिवेदी उर्फ रावण का हार्ट अटैक आने के चलते निधन हो गया। आपको बतां दे कि अरविंद त्रिवेदी 82 साल को हो चुके थे और उनकी बढ़ती उम्र के साथ साथ उनकी शारीरिक क्षमता भी कम हो चुकी थी, जिसके चलते वो ज्यादा बिमार भी रहने लगे थे। जिसके चलते बीच-बीच में उनकी मौत की खबर भी अफवाह भी उड़ती रहती थी। बरहाल इस बार रावण के मौत की दुखद खबर उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने उनके फैंस के साथ शेयर की है। कौस्तुभ के अनुसार अरवींद त्रिवेदी पिछले 2-3 दिनों से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उन्होनें 5 अक्टूबर को आखिरी सांस ली और दुनिया से अलविदा कह दिया। वहीं दूसरी तरफ रामयण के राम से लेकर लक्ष्मण तक ने भी रावण की मौत पर शोक व्यक्त किया है। रामयाण के राम उर्फ अरूण गोविल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक,धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया। नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे। वहीं दूसरी तरफ रामयाण के लक्ष्मण उर्फ सुनिल लेहरी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बहुत दुखद है कि हमारे प्यारे अरविंद भाई अब हमारे बीच नही रहें। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। राम और लक्ष्मण के अलावा पीएम मोदी ने भी रावण की मौत पर दुख प्रकट किया है नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए अरविंद की एक फोटो साझा कि और लिखा कि हमने श्री अरविंद त्रिवेदी को खो दिया है, जो न केवल एक असाधारण अभिनेता थे बल्कि जनसेवा के प्रति भी जुनूनी थे। भारतीयों पीढ़ियों के लिए, उन्हें रामायण टीवी धारावाहिक में उनके काम के लिए हमेशा याद किया जाएगा। गौरतलब है कि इस साल मई माह में भी अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबर सामने आई थीं, जिस पर रामयाण के लक्ष्मण ने उनकी हालात के बारे में बताकर अफवाह पर पूर्ण विराम लगा दिया था। आपको बतां दें दुर्दशन पर प्रसारित होने वाला शो रामयाण को पहली बार 25 January 1987 को टीवी पर प्रसारित किया गया था। इस शो ने टीवी पर प्रसारित होते ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और सिनेमा की दुनिया में एक नया नाम हासिल किया था। बरहाल आज भी लोग रमानंद सागर द्वारा फिल्माए गए इस रामयाण को बहुत मन से देखते है। फिलहाल रामयाण के रावण का निधन हो गया है जिसके चलते बॉलिवुड गलियारे में भी शोक की लहर है। आपको बता दे कि अरविंद त्रिवेदी का जन्म मध्यप्रदेश के उज्जैन में हुआ था। वो अब तक लगभग 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में अभिनय कर चुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *