July 5, 2024

सोशल मीडिया पर रानू मंडल का नया वीडियो वायरल

0

एंटरटेंमेंट डेस्क

रानू मंडल तो आप सभी को याद होंगी ही, जो सोशल मीडिया के जरिए रातों रात स्टार बन गई थी। दरअसल, साल 2019 में रानू रेलवे स्टेशन पर गाना गाती हुई देखी गई थी। उसी दौरान किसी ने उनका गाना गाते हुए वीडियो बना लिया था। जिसके बाद उस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। रानू के उस वीडियो ने उन्हें इतना मशहुर कर दिया था कि उन्हें तत्काल हिमेश रेशमिया ने बॉलीवुड में एंट्री दे दी थी। उस दौरान हिमेश ने उन्हें ‘तेरी मेरी’ कहानी गाने के लिए ऑफर किया था। जिसके बाद रानू का ये गाना भी बेहद हिट साबित हुआ था। हालांकि उसके कुछ समय बाद रानू गुमनाम हो गई और धीरे-धीरे उनकी पॉपुलैरिटी कम हो गई। लेकिन अब एक बार फिर रानू मंडल सुर्खियों में है। क्योंकि दोबारा रानू को एक नए गाने के साथ सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है है। जिसमें रानू ‘मानिके मगे हिते’ गाना गाती दिख रही है, वही रानू के इस गाने को भी दर्शक बेहद पसंद कर रहे है। इसके साथ ही रानू के इस वीडियों ने सोशल मीडिया पर भी धमाल मचा रखा है। फिलहाल, रानू सोशल मीडिया पर फिर सुर्खियां बटोर रही है और लोगों में अपनी खोई हुई लोकप्रियता को हासिल करने की भी कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *