Tokyo Paralympic: मनीष नरवाल ने जीता तीसरा गोल्ड, भारत की झोली में अब तक कुल 17 मेडल

नमन सत्य ब्यूरो
टोक्यो पैरालंपिक में शुक्रवार के बाद शनिवार दिन की शुरुआत भी बेहद शानदार रही। शनिवार का सूर्योदय होते ही भारत की झोली में तीसरा गोल्ड आया। ये गोल्ड मनीष नरवाल ने 50 मीटर एयर में हासिल किया है तो वही सिंहराज आधाना ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है। शनिवार सुबह मैच की शुरुआत होते ही मनीष नरवाल ने फाइनल में 209 का स्कोर किया और उसी दौरान सिंहराज अधाना ने 207 का स्कोर करते हुए गोल्ड से चुक गए। हालांकि क्वालिफिकेशन राउंड के दौरान एक समय ऐसा भी था जब सिंह राजा अधाना नरवाल से आगे चल रहे थे। बरहाल नरवाल की जीत के बाद पीएम मोदी ने उन्हें ट्वीट करते हुए बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि नरवाल का यह है मेडल देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने नरवाल के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इसके अलावा हरियाणा सरकार ने मनीष नरवाल को गोल्ड जीतने पर 6 करोड़ देने का ऐलान किया है। वही सिंह राजा अधाना को 4 करोड रुपए देने की घोषणा की है। आपको बता दें कि भारत की गोद में अब तक कुल 17 मेडल आ चुके हैं। जिसमें तीन गोल्ड मेडल शामिल है। गौरतलब है कि टोक्यो पैरालंपिक की शुरुआत के दौरान अवनि लेखरा ने भारत की झोली में पहला गोल्ड डाला था और उसके बाद सुमित अंतिल ने जैवलिन थ्रो में भारत को दूसरा गोल्ड दिलाया था, और अब मनीष नरवाल ने भारत की झोली में तीसरा गोल्ड डाल दिया है। इसके साथ ही अब तक किए भारत का पहला पैरालंपिक बन चुका है। जिसमें भारत ने इतने मेडल हासिल किए हैं।