April 12, 2025

दिल्ली हेट स्पीच: Bjp नेता अश्विनी उपाध्याय को कोर्ट से मिली जमानत

0
ashwini-upadhyay delhi

दिल्ली ब्यूरो

दिल्ली के जंतर-मंतर के पास भड़काऊ नारेबाजी मामले में कोर्ट ने बुधवार को भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय को जमानत दे दी है। दरअसल रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों द्वार मुस्लिम विरोधी नारे लगाए गए थे। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। उसके बाद पुलिस ने सोमवार को अश्विनी उपाध्याय खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने इस मामले में उपाध्याय समेत विनोद शर्मा, दीपक सिंह, विनीत क्रांति, प्रीत सिंह समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। जहां बुधवार को इन्हें मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तन्वी खुराना के सामने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया।

दिल्ली डीसीपी दीपक यादव ने कहा था, “जंतर मंतर पर जमा हुए लोगों को अनुमति नहीं थी। यह हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ लोगों ने भड़काऊ और आपत्तिजनक नारे भी लगाए। हमें एक वीडियो भी मिला है और मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। “हम मामले में फिलहाल जांच कर रहे हैं।

वही दूसरी तरफ गिरफ्तारी से पहले उपाध्याय ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि, “कभी नहीं सोचा था कि अंग्रेजी कानूनों को खत्म करने और यूनिफॉर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर सेक्यूलर लोग इतने गुस्से में आ जाएंगे. एक शख्स ने जंतर-मंतर पर फांसी लगा ली. क्या केजरीवाल से इसके लिए सवाल किया गया था? वीडियो में लोगों से मिले या देखे।

इसके बाद सोमवार की रात को उपध्याय जांच में सहयोग करने के लिये दिल्ली पुलिस के पास पहुंचे थे। जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *