टोक्यो ओलंपिक: नीरज चोपड़ा ने भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया, एथलेटिक्स में नीरज ने रचा इतिहास

स्पोर्टस डेस्क
भारत के लिये खुशखबरी भरी खबर सामने आई है। दरअसल ओलिंपिक गेम्स में 13 साल बाद भारत को किसी इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल हुआ है। भारत को इससे पहले साल 2008 के बीजिंग ओलिंपिक में निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड दिलाया था। इसके साथ ही भारत का एथलेटिक्स में मेडल जीतने का 121 साल का इंतजार भी खत्म हो गया है, क्योंकि नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। नीरज ने अपने खेल के दौरान फाइनल में 87.58 मीटर का थ्रो किया और सीधे गोल्ड पर निशाना साधा। हालांकि इससे पहले नीरज ने अपने अटैम्प्ट में 87.03 मीटर और दूसरे अटैम्प्ट में 87.58 मीटर दूर भाला फेंका था। जबकि तीसरे अटैम्प्ट में उन्होंने 76.79 मीटर, इसके बाद नीरज ने अपने छठे अटैम्प्ट के दौरान फाउल थ्रो किया। इस खेल के दौरान नीरज पहले पर जबकि 86.67 मीटर थ्रो के साथ चेक के जाकुब वेदलेच दूसरे नंबर पर रहे। वहीं 85.44 मीटर के थ्रो के साथ चेक के वितेस्लाव वेसेली तीसरे नंबर पर रहे। आपको बता दें कि नीरज ने क्वालिफाइंग राउंड में 86.65 मीटर थ्रो किया था और अपने ग्रुप में वो पहले नंबर पर रहे थे। इसके साथ ही टोक्यों ओलिंपिक भारत का सबसे सफल ओलिंपिक बन गया है। दरअसल लंदन ओलिंपिक में भारत ने मात्र 6 मेडल हासिल किये थे, लेकिन इस बार टोक्यो ओलिंपिक में भारत ने 7 मेडल जीत लिए हैं।
हरियाणा के पानीपत जिले के रहने वाले नीरज
नीरज चोपड़ा हरियाणा के पानीपत जिले के रहने वाले हैं। नीरज की एक बात जानकर आप बेहद हैरान हो जाएंगे, दरअसल नीरज ने अपना वजन कम करने के लिए एथलेटिक्स को चुना था। हालांकि खेल के दौरान वे इसमें अच्छा प्रदर्शन करने लगे थे। जिसके बाद उन्होनें कई टूर्नामेंट में भाग लिया और उसमे जीत भी हासिल की। साल 2016 में नीरज भारतीय सेना में भर्ती हो गए थे। फिलहाल अब पूरा देश नीरज की इस जीत पर जश्न मना रहा है। तो वही दूसरी तरफ पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर नीरज को ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।

पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि नीरज ने जो कार दिखाया है उसे हमेशा याद रखा जायेगा। नीरज ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी इस जीत पर ढेर सारी बधाई।