July 5, 2024

टोक्यो ओलंपिक: फिर टूटा गोल्ड का सपना, गोल्फ में अदिति अशोक के हाथ से छूटा मेडल, दूसरे से स्थान से खिसककर चौथे पर पहुंची

0

स्पोर्ट्स डेस्क

टोक्यो ओलंपिक में अभी तक भारत के हाथ एक भी गोल्ड मेडल नहीं लग सका है। ऐसे में कई बार भारतीय खिलाड़ी फाइनल तक तो पहुंच गए लेकिन उन्हें वहां हार ही नसीब हुई। इसी कड़ी में अब एक नाम अदिति अशोक का भी जुड़ चुका है। दरअसल टोक्यो ओलंपिक में लगातार मिल रही हार के बाद देश को आदिति अशोक से गोल्ड की बेहद उम्मीद थी लेकिन अब वह भी टूट गई। अदिति अशोक के एक स्ट्रोक ने उनके पिछले 3 दिन की मेहनत पर ना सिर्फ पानी फेर दिया बल्कि वह अपने इसी स्ट्रोक के चलते मैडल से भी चूक गई। दरअसल आदिति अशोक अपने आखिरी शॉट में वर्डी हासिल करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन इस दौरान वे नाकाम हो गई। जिसके चलते अदिति टोक्यो ओलंपिक में भी इतिहास रचने से चूक गई। आपको बता दें कि पिछले 4 दिन में होने वाले चार राउंड में से तीन राउंड में अदिति दूसरे स्थान पर बरकरार थी, हालांकि शनिवार को चौथे दिन होने वाले अंतिम राउंड में अदिति दूसरा बर्डी लगाकर न्यूजीलैंड की लीडिया के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार रहीं थीं। उसके बाद वह पहली बार इस टूर्नामेंट में अमेरिका की कोर्डा के साथ नंबर एक पर पहुंच गईं, हालांकि वह ज्याादा देर तक कोर्डा के साथ पहले स्थान पर कायम नहीं रह सकीं और खिसक कर चौथे स्थान पर पहुंच गईं। दरअसल हुआ यूं कि अदिति ने 16वें हॉल पर पार बनाया था। जबकि 17वें होल पर न्यूजीलैंड की लीडिया ने बर्डी लगाते हुए अदिति को फिर से चौथे स्थान पर ढकेल दिया था। उस दौरान लीडिया ने अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा था। इसके बाद 17वें होल तक जापान की इनामी मोने पहले और अमेरिका की नेली कोर्डा दूसरे स्थान पर रहीं। ऐसे में 18वें होल पर आदिति के पास बर्डी लगाकर मेडल जीतने और इतिहास रचने का सबसे शानदार मौका था क्योंकि उस वक्त न्यूजीलैंड की लीडिया ने भी बर्डी का चांस मिस किया था। अगर अदिति उस वक्त एक स्ट्रोक में बॉल को होल में डाल देतीं तो मेडल उनकी झोली में होता, और वो गोल्फ में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाली सर्वप्रथम खिलाड़ी होती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लीडिया और अदिति दोनों ने पार स्कोर किया। इसके साथ ही अदिति ने चौथे स्थान पर अपना अभियान खत्म किया। इस पूरे मैच के दौरान अमेरिका की नेली कोर्डा पहले स्थान पर रही, वही जापान की मोने दूसरे और न्यूजीलैंड की लीडिया ने तीसरा स्थान हासिल किया जबकि भारत की अदिति चौथे स्थान पर रही।

इतिहास रचने से चूकी अदिति

शनिवार को अदिति अगर गोल्फ में जीत हासिल कर ली थी तो ना सिर्फ गोल्ड के नाम होता बल्कि उनका नाम भारतीय इतिहास के पन्नों में भी दर्ज कर लिया जाता, क्योंकि आज तक गोल्फ में किसी भी भारतीय ने गोल्ड हासिल नहीं किया है। ऐसे में अगर अदिति के हाथ ये जीत लग जाती तो वो इतिहास रच देती। बरहाल छोड़िये, क्योंकि एक बेहद पुरानी ही कहावत है किस समय से पहले ना किसी को मिला है और ना किसी को मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *