July 5, 2024

दिल्ली: 5 दिवसीय दौरे को ममता ने बताया सुखद, बोली देश के लोकतंत्र को बचाना जरूर, हर दो महिने पर करेंगी दौरा

0

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने 5 दिन के दिल्ली दौरे पर थी। शुक्रवार को उनका दिल्ली में आखिरी और 5वें दिन का दौरा था। इस पांच दिनों के दौरान ममता ने शरद पवार, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और कई अन्य विपक्षी नेताओं से मुलाकात की। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नितिन गडकरी से भी मुलाकात कर राज्य के हित में कई बात की।

ममता ने अपने 5वें दिन के दौरे के दौरान कहा की मेरी दिल्ली यात्रा बेहद अच्छी रही। इसके आगे ममता ने कहा कि देश के लोकतंत्र को हर कीमत पर जीवित रहना चाहिए। इसलिए हमारा नारा है ‘लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’,। ममता बनर्जी ने कहा कि वह अब हर दो महीने में दिल्ली का दौरा करेंगी।

ममता ने कहा कि देश का विकास होना चाहिए, हम अपने लोगों के लिए विकास चाहते हैं। लेकिन वर्तमान में महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल, दूध, घरेलू गैस की कीमतें समेत सभी चीजों के दामों में वृद्धि हो रही है ।

ममता ने कहा कि उन्होनें अपने 5 दिन के दौरे के दौरान सभी नेताओं से ना सिर्फ राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। बल्कि विपक्षी दल गठबंधन पर भी जोरी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *