देश में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 30,811 नए मरीज, 418 की मौत

नेशनल डेस्क
देश में तीन दिन बाद नए संक्रमित मरीजों से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए है। पिछले 24 घंटे में 30,811 मरीज संक्रमित हुए है। वही इस दौरान 42497 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी। हालांकि इस दौरान 418 लोगों की कोरोना से मौत हो गई।
देश में कोरोना के कुल आंकड़े
देश में कोरोना से अब तक कुल 3 करोड़ 14 लाख मरीज संक्रमित हो चुके है। वही 3 करोड़ 6 लाख मरीज स्वस्थ भी हो चुके है। देश में अब तक कोरोना से कुल 4 लाख 21 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद देश में अब कुल 3 लाख 92 हजार मरीजों का उपचार जारी है।
देश के कई राज्यों में लॉकडाउन बरकरार
देश में कोरोना के दौरान लगी लॉकडाउन की पाबंदियां अभी पूरी तरह से हटी नही है, हालांकि इस बीच कई राज्यों ने लॉकडाउन में ढील जरूर दी है, लेकिन क्या आप जानते है की अभी भी कई राज्य ऐसे है जहां लॉकडाउन में रियायत नहीं दी गई है। जिसमे पश्चिम बंगाल, मिजोरम, असम, तमिलनाडु, झारखंड, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और पुडुचेरी शामिल है।