दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 11 फीसद की बढ़ोतरी, पिछले 1 साल से रुका था मामला

दिल्ली संवाददाता
केंद्र सरकार ने बुधवार(आज) केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने अब केंद्रीय कर्मचारियों के भत्ते में 11 फीसद की बढ़ोतरी की है। पहले केंद्रीय कर्मचारी का महंगाई भत्ता 17 फ़ीसद हुआ करता था जिसे बढ़ाकर 28 फीसद कर दिया गया है। दरअसल बुधवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक की गई। उस दौरान केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने पर जोर दिया गया। आपको बता दें कि कोरोना संकट और बढ़ती महंगाई के बीच पिछले 1 साल यानी 1 जनवरी 2020 से 1 जुलाई 2021 तक डीए को रोक दिया गया था। हालांकि अब सूत्रों के अनुसार इसे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। वही इसका लाभ केंद्रीय कर्मचारियों को सितंबर माह से मिलने की उम्मीद है।