राफेल डील पर राहुल ने मोदी सरकार पर कंसा तंज, बोले सवाल करोगे तो जेल में भर दिये जाओगे

दिल्ली ब्यूरो
लोकसभा चुनाव 2019 के बाद एक बार फिर राफेल डील चर्चा जोरों पर है। दरअसल राफेल डील में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर फ्रांस में न्यायिक जांच शुरू हो गई है। जिसे लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में राफेल डील के मुद्दे पर राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा है। इस बार राहुल ने राफेल डील के साथ-साथ तेल की बढ़ती कीमतों के लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा और लिखा कि खाली जगह को भरिए
‘मित्रों’ वाला राफेल है,
टैक्स वसूली- महंगा तेल है,
PSU-PSB की अंधी सेल है
सवाल करो तो जेल है…
गौरतलब है कि, कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर ट्विटर के जरिए हमलावर है, चाहे वो राफेल डील से जुड़ा हुआ विवाद हो, कोरोना काल के सरकार की नाकामी हो, या फिर पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम हो, कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर निशाना साधे हुए है। बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान राफेल डील को लेकर जोरों पर मुद्दा उठाया था।
वहीं इससे पहले भी राहुल गांधी ने 3 जुलाई को एक और ट्वीट किया था, जिसमें लिखा था, चोर की दाढ़ी…में तिनका।
इसके अलावा कोरोना काल में राहुल गांधी लगातार सरकार को घेरते रहे है, चाहे वह बेकार स्वास्थ्य व्यवस्था रही हो या लोगों की आम समस्या, राहुल लगातार ट्विटर पर मोदी सरकार पर लगातार हमलावर रहते है।