April 12, 2025

मुलायम सिंह यादव की तबियत खराब, मेदांता अस्पताल में हुए भर्ती

0
mulayam singh yadav admit

नमन सत्य न्यूज ब्यूरो

समाजवादी पार्टी संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को लेकर बुरी खबर सामने आई है। दरअसल बेचैनी होने के कारण मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि मुलायम सिंह यादव की तबीयत पिछले 2 दिन से खराब चल रही है। गुरुवार को परेशानी बढ़ने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर की टीम उनका इलाज कर रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी मुलायम सिंह यादव कई बार बीमार हो चुके हैं। इसे पहले उन्हें लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उम्र के इस पड़ाव में अब उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता। इसके अलावा वह राजनीतिक रूप से भी अब कम सक्रिय रहते है। हालांकि सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं का उनके पास आना जाना लगा रहता है। मुलायम सिंह यादव स्वस्थ होने पर सपा कार्यालय जाते रहते हैं। इसके साथ ही मुलायम के स्वास्थ्य खराब होने पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी लगातार उनकी तबीयत का हाल चाल लेते रहते हैं।  

गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा नाम है। वो उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पहली बार 1989 से 1991, दूसरी बार 1993 से 1995, तो वहीं तीसरी और अंतिम बार मुलायम सिंह यादव 2003 से 2007 तक यूपी के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

लेकिन अब 81 साल की उम्र में राजनीतिक रूप से मुलायम उतना सक्रिय नहीं है। जिसका प्रमुख कारण उनकी तबीयत का बार-बार खराब होना है। लिहाजा वह अब ज्यादा समय घर पर ही आराम करते हैं। हालांकि एक जुलाई को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें फिर से मेदांता में भर्ती करा दिया गया है। इन सबके बीच 1 जुलाई (गुरूवार) को उनके बेटे अखिलेश यादव का जन्मदिन भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *