July 8, 2024

पंजाब कांग्रेस में सियासी खीचतान के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रियंका से की मुलाकात

0

दिल्ली ब्यूरो

पंजाब विधानसभा 2020 के चुनाव से पहले कांग्रेस में जबरदस्त तरीके से खींचतान जारी है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस के कद्दावर नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सत्ता को लेकर संघर्ष चल रहा है।

इन्हीं सब मामलों को सुलझाने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने बुधवार को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। वहीं पंजाब में कांग्रेस के भीतर चल रही सियासी हलचल के बीच यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।

वहीं इससे पहले मंगलवार को नवजोत सिंह सिद्धू, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे थे, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। हालांकि चर्चा थी कि सिद्धू और राहुल के बीच लंबी बातचीत हुई है, लेकिन बुधवार को राहुल गांधी के दफ्तर की ओर से ऐसी किसी भी मीटिंग को नकारा गया है। हालांकि प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने फोटो पोस्ट कर ट्विटर पर बताया कि, प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली में एक लंबी बैठक हुई है।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस के अंदर ही उथल-पुथल मची हुई है। नवजोत सिंह सिद्धू लगातार कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। तो दूसरी तरफ सीएम अमरिंदर सिंह भी सिद्धू को कोई बड़ा पद देने के खिलाफ हैं। ऐसे में कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई उसके लिए समस्या बनती जा रही है। वही देखा गया है कि उत्तर प्रदेश में भी पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस के अंदर घमासान मचा हुआ है। एक तरफ जितिन प्रसाद पार्टी छोड़ कर चले गए हैं,  तो वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और प्रियंका गांधी के निजी सचिव पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है और उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है, अन्यथा लखनऊ के कांग्रेस मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। ऐसे में चारों तरफ कांग्रेस में मची खींचतान दिल्ली नेतृत्व के लिए चिंता का सबब बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *