सरकार और ट्वीटर के बीच जंग जारी, 1 घंटे तक लॉक रहा केंद्रीय मंत्री का अकाउंट

दिल्ली ब्यूरो
भारत सरकार और ट्वीटर इंडिया के बीच जंग समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। नए IT रूल्स को लेकर भी सरकार और Twitter में काफी मतभेद है। रोजाना केंद्र और ट्वीटर के बीच कोई न कोई नया विवाद सामने आ रहा है। इसी कड़ी में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद का ट्वीटर अकाउंट लाक कर दिया गया था। हालांकि रविशंकर प्रसाद का अकाउंट एक घंटे तक ही लाक रहा, लेकिन अब ट्विटर पर मंत्री ने निशाना साधते हुए सख्त आपत्ती दर्ज कराई है। वही IT मंत्री का अकाउंट लॉक होने पर ट्विटर ने दलील दी है। उन्होंने ट्विटर की पॉलिसी का उल्लंघन किया है। हालांकि ट्विटर ने अभी तक स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। अकाउंट लाक होने पर Twitter का स्क्रीनशॉट रविशंकर प्रसाद ने पहले Koo ऐप पर शेयर किया इसके बाद जब अकाउंट एक घंटे बाद चल गया तो उन्होंने ट्विटर पर स्क्रीनशॉट्स शेयर किया और कहा कि घंटे भर के लिए ट्विटर ने मेरे अकाउंट को लॉक करके रखा। ये एक्ट कानून का उल्लंघन है। ट्विटर की मंशा सही नहीं है और अब ये समझ आ गया कि क्यों नहीं ट्विटर IT Rules को मानना चाहता है।
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से सरकार और टि्वटर इंडिया के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। सरकार ने नए आईटी रूल्स जारी कर 26 मई को ट्विटर को पहला नोटिस भेजा था। जिसमें कहा था कि नए रूल्स को फॉलो करना ही होगा। जिसके बाद ट्विटर ने इस पर कोई भी ध्यान नहीं दिया था। वहीं सरकार ने दूसरा नोटिस 28 मई, तीसरा नोटिस 2 जून और आखिरी नोटिस 5 जून को टि्वटर इंडिया को भेजा था। लेकिन टि्वटर इंडिया ने भारत सरकार के IT रूल्स को मानने से मना कर दिया था। आपको बता दें कि भारत सरकार और टि्वटर इंडिया के बीच ये जंग 26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा के बाद शुरू हुआ था। जब ट्विटर पर आरोप लगे थे कि वहां पर काफी फेक कंटेंट पोस्ट किए गए हैं। जिसकी वजह से हिंसा ने काफी भयावह रूप ले लिया था। जिसके बाद सरकार ने ट्विटर पर एक्शन लेते हुए कई अकाउंट को सस्पेंड करवाया था और 25 फरवरी को नए आईटी नियम लाकर टि्वटर से उसे फॉलो करने के लिए कहा था।