नोएडा: महंगाई के खिलाफ सपाईयों का हल्ला बोल, केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध में लगे नारे

नोएडा संवाददाता
देश में लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ गुरुवार (आज) नोएडा में सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नोएडा के सपा जिला अध्यक्ष रेशपाल सिंह अवाना की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को रखते हुए कहा कि केंद्र सरकार तत्काल देश में बढ़ रहे पेट्रोल डीजल और गैस के बढ़े दामों को वापस ले। इसके अलावा प्रदेश सरकार तेल के दामों पर वसूले जाने वाले टैक्स में भी छूट दें, ताकि प्रदेश की जनता को थोड़ी बहुत राहत मिल सकें। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रही बिजली दरों को राज्य सरकार द्वारा तत्काल कम किया जाए, कोरोना काल के दौरान बच्चों की स्कूल फीस वापसी ली जाए और नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराए जाएं। काफी देर तक सपा कार्यकर्ता नोएडा की सड़कों पर बैठ कर प्रदर्शन करते रहे और उसके बाद जिला मजिस्ट्रेट को महंगाई के खिलाफ ज्ञापन सौंप दिया। वही सपा जिलाध्यक्ष रेशपाल सिंह अवाना ने कहा कि देश में बढ़ रही महंगाई के खिलाफ आज नोएडा में सपा कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। ताकि केंद्र और प्रदेश सरकार की नींद टूट सकें और महंगाई पर लगाम लग सकें। प्रदर्शन के बाद रेशपाल अवाना ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला मजिस्ट्रेट को महंगाई के खिलाफ एक ज्ञापन भी सौंपा।