April 17, 2025

बढ़ती तेल की कीमतों पर राहुल और प्रियंका गांधी का केंद्र पर निशाना

0
petrol-diesel price hike

एक तरफ देश का आमजन कोरोनावायरस की मार झेल रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ लगातार पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों का बोझ भी आम जनता पर पड़ रहा है। ऐसे में शुक्रवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल 27 तो वहीं डीजल 28 पैसे महंगा हुआ है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 96.9 3 और डीजल 87.69 रुपए प्रति लीटर पहुंच चुका है। आपको बता दें पिछले 1 महीने के भीतर पेट्रोल 6.61 और डीजल 6.91 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका ने साधा केंद्र पर निशाना

देश में लगातार बढ़ती तेल की कीमतों को देखते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है। शुक्रवार को बढ़े तेल के दामों के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा “मोदी सरकार के विकास का यह हाल है कि अगर किसी दिन पेट्रोल डीजल के दाम ना बढ़े तो वह ज्यादा बड़ी खबर बन जाती है” वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बढ़ती तेल की कीमतों पर ट्वीट करते हुए लिखा “कोरोना संकट के बीच जनता की आशा थी सरकार उन्हें राहत देगी लेकिन सरकार उनके लिए आहत योजना लेकर आई है। 2021 में 52 बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। सरसों का तेल, रिफाइंड, अरहर, मूंग दाल और चीनी के दामों में लगातार आग लगी हुई है। जनता अपना पेट काट रही है मोदी सरकार जेब काट रही है”

गुरुवार को तेलों के दाम रहे स्थिर

आपको बता दें कि बुधवार को बढ़ती तेल की कीमतों के बाद गुरुवार को तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। देश की जनता को गुरुवार को तेलों के दामों में राहत मिलने के बाद एक बार फिर शुक्रवार को तेलों की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

How can I help you? :)

10:05