April 13, 2025

प्रियंका गांधी ने साझा किया वीडियो, अस्पताल का मालिक बोला-CM भी चाह कर नहीं दिला सकते ऑक्सीजन, 22 की हुई थी मौत

0
WhatsApp Image 2021-06-08 at 6.49.33 PM

नमन सत्य न्यूज ब्यूरो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्र व यूपी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। इस दौरान दोनों ने ट्वीट करते हुए देश मे ऑक्सीजन की भारी कमी और लोगों की दर्दनाक मौत पर भी कई सवाल खड़े किये है। सबसे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया। जिसमें प्रिंयका ने पीएम पर निशाना साधते हुये लिखा कि

“पीएम: ‘मैंने सुनिश्चित किया कि ऑक्सीजन की कोई कमी न हो’
सीएम: ‘ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। कमी की अफवाह फैलाने वालों की संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।
‘मंत्री: ‘मरीजों को पर्याप्त ऑक्सीजन दें। ज्यादा ऑक्सीजन मत दो।’
आगरा अस्पताल: ‘ऑक्सीजन नहीं थी। 22 मरीजों के लिए ऑक्सीजन बंद कर मॉक ड्रिल की गई।’ कौन जिम्मेदार है?

इसके साथ ही प्रियंका ने अपने इस ट्वीट के साथ लगभग 1.3 मिनट की एक वीडियो को देश के साथ साझा किया। उस वीडियो में 22 लोगों की मौत की दर्दनाक कहानी बताई जा रही है। 1.3 मिनट की वीडियो में आगरा के पारस अस्पताल के मालिक डॉ अरिंजय जैन को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि कोरोना काल के दौरान पांच मिनट के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। उस दौरान अस्पताल में 22 लोगों की मौत हो गई थी। इसके आगे वीडियो में पारस अस्पताल के डॉक्टर जैन ये भी कहते हुये सुनाई दे रहे है कि उस दौरान ऑक्सीजन की भारी कमी है। उन्होनें अस्पताल के मरीजों के लिये कई जगह फोन भी किये थे। तब उनसे कहा गया कि ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। फिलहाल मुख्यमंत्री भी चाह कर ऑक्सीजन नहीं दे सकते, इसलिए उन्हें अस्पतालों से मरीजों को तुरंत छुट्टी देनी चाहिए।

प्रियंका के इस वीडियो के बाद प्रदेश के नेताओं में हड़कंप सा मचा हुआ है। इस बीच प्रियंका के ट्वीट के थोड़ी देर बाद ही राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया। जिसमें राहुल ने लिखा कि

“भाजपा शासन में ऑक्सीजन और मानवता दोनों की भारी कमी है। इस खतरनाक अपराध के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए, ”राहुल गांधी ने भी ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, “दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *