दिल्ली के बाद यूपी में भी खुलेगा लॉकडाउन?

स्पेशल डेस्क, नमन सत्य न्यूज़
दिल्ली की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश में लगे लॉकडाउन को भी खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। योगी सरकार 1 जून से प्रदेश में लगे लॉकडाउन को कई चरणों में खोलने की तैयारियों में है। दरअसल सरकार का मानना है कि यूपी में भले ही कोरोनावायरसकी रफ्तारकम हुई हो लेकिन कोरोना का प्रकोप अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। लिहाजा योगी सरकार प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यूपी में धीरे-धीरे कई चरणों में लॉकडाउन को खोलने की तैयारी में है।
अनलॉक के दौरान इन गतिविधियों में होगी छूट
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनलॉक के दौरान योगी सरकार कई गतिविधियों में छूट दे सकती है। जिसमें गारमेंट की दुकान, शादी का सामान, कंस्ट्रक्शन वर्क से संबंधित कार्य, 33% के साथ सभी सरकारी और प्राइवेट कार्यालय और 50% क्षमता के साथ अन्य दुकानें और रेस्टोरेंट को खोलने की अनुमति दी जा सकती है। वहीं दूसरी तरफ योगी सरकार फिलहाल कई सेक्टरों को अनलॉक करने के मूड में नजर नहीं आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल उत्तर प्रदेश में शॉपिंग मॉल, फिल्म थिएटर, सैलून, कंटेनमेंट जोन और सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रम में रोक रहेगी।
इन तारीखों में बढ़े थे लॉकडाउन
यूपी में 29 अप्रैल से 3 मई तक पहला लॉकडाउन घोषित किया गया था। जिसे बढ़ाकर 3 से 6 मई तक दुसरा लॉकडा कर दिया गया। इस अवधि के दौरान भी यूपी की आबोहवा में जब कोई सुधार नहीं देखा गया तो बाद प्रदेश के मुखिया ने 6 से 10 मई तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी। जिसे दोबारा 9 मई रविवार को बढ़ाकर 17 मई सुबह 7 बजे तक जारी रखा गया था। इस दौरान प्रदेश की स्थिति में भले ही सुधार देखने को मिला था लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने फिर से लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया था। जिसे 24 मई तक जारी रखने के आदेश दिए गए थे। इन सबके बीच एक बार फिर प्रदेश में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। प्रदेश में अब 31 मई सुबह बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा।