September 29, 2024

जनता की परेशानियों पर ध्यान दें सीएम योगी : अनुराग भदौरिया, सपा प्रवक्ता

0

नमन सत्य न्यूज ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में आमजन को कोरोना से हो रही परेशानी को लेकर सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। अनुराग ने कहा की चुनाव तो आते जाते रहते ही योगी जी, चुनावों का क्या है? फिलहाल प्रदेश की जनता परेशान है। उनकी परेशानियों पर ध्यान दीजिए मीटिंग तो बाद में भी हो सकती है। अनुराग ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री अभी से 2022 के चुनाव की तैयारी में लग गए है। लेकिन जनता की समस्या तो ज्यो की त्यों बनी हुई है। प्रधानों से तो वर्चुवल संवाद हो जाएगा पर जनता का क्या जनता की समस्याएं तो वैसे ही गाँव मे बनी हुई है। लोग बहुत परेशान है। उनकी कोविड से मौतें हो रही है। समस्या का समाधान कीजिये मुख्यमंत्री जी, चुनाव तो आते जाते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *